{"_id":"56db190d4f1c1b012d8b4c87","slug":"telling-policeman-swindled-rs-80","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसवाला बताकर ठग लिए 80 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसवाला बताकर ठग लिए 80 हजार रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 05 Mar 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को पुलिसवाला बताकर तीन युवकों ने मुरादाबाद के एक कारोबारी से नवयुग मार्केट में 80 हजार रुपये ठग लिए। वारदात चेकिंग के बहाने पीड़ित को नशीला पदार्थ सुंघाकर अंजाम दी गई। मामले की शिकायत कारोबारी ने पुलिस से की है और पुरानी कारों की सेल परचेज करने वाले युवक पर शक जताया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद के असालतपुर निवासी मोहम्मद शोएब ने बताया कि वह शनिवार को पुरानी कार खरीदने के लिए नवयुग मार्केट आए थे। पुरानी काराें की खरीद फरोख्त करने वाले एक युवक ने उन्हें अपनी दुकान पर बुलाया था। जब वह दुकान पर पहुंचे तो दुकानदार ने कहा कि कार आधा घंटे में आ जाएगी।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान तीन युवक वहां पर आ गए, खुद को पुलिसकर्मी बताकर उनके सामान की चेकिंग करने लगे। इस दौरान रुमाल में नशीला सुंघा दिया और बैग में रखे 80 हजार रुपये ले गए।
विज्ञापन
बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने दोबारा बैग की जांच की तो पता चला कि उसमें रखी रकम में से 80 हजार रुपये गायब थे। शोएब को शक है कि वारदात को दुकानदार ने दोस्तों के जरिए अंजाम दिलवाया है, वह दुकानदार को पकड़कर नगर कोतवाली थाने ले गए। एसएचओ कोतवाली धीरेंद्र सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।