फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghaziabad News ›   SP City stranded comment post charge line spot

एसपी सिटी पर टिप्पणी करके फंसे चौकी इंचार्ज, लाइन हाजिर

Mon, 07 Mar 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 07 Mar 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
SP City stranded comment post charge line spot
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी के बारे में गलत बयानबाजी करने की शिकायत पर सोमवार को क्रॉसिंग्स रिपब्लिक चौकी इंचार्ज गजेंद्र को लाइन हाजिर कर दिया गया है। नया चौकी इंचार्ज जैनेंद्र तोमर को बनाया गया है।

विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि भाजपा नेता ने चौकी इंचार्ज का स्टिंग किया है, जिसमें उनके खिलाफ चौकी इंचार्ज गलत बयानबाजी कर रहा है। इसके अलावा पब्लिक के भी लोगों ने उसके खिलाफ शिकायत की थी।
विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अनुज शर्मा ने बताया कि फेसबुक पर एक पोस्ट को लेकर अलग अलग समुदाय के दो युवकों में गाली गलौज हो गई थी। इस मामले में चौकी इंचार्ज ने एकतरफा कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपत्ति जताने के  लिए वह चौकी इंचार्ज से मिलने पहुंचे तो वह बोला कि एसपी सिटी के आदेश पर कार्रवाई की गई है। दरोगा ने स्टिंग में दावा किया कि एसपी सिटी ने कहा था कि ‘पहले वह पहले एक धर्म विशेष के व्यक्ति हैं, बाद में आईपीएस हैं।’

इस मामले की शिकायत एसपी सिटी से की गई, उन्हें यह रिकॉर्डिंग सुनवाई गई तो उन्होंने कहा कि दरोगा झूठ बोल रहा है। इस मामले को लेकर दरोगा से उनकी कोई बातचीत ही नहीं हुई है, वह उनका झूठा नाम लेकर गुमराह कर रहा है।


एसपी सिटी ने रिकॉर्डिंग सुनकर दरोगा को फटकार लगाई और कार्रवाई की है। एसपी सिटी ने बताया कि दरोगा को चार दिन पहले ही चौकी पर तैनाती दी गई थी, इस दौरान उसने पब्लिक से भी अभद्रता की है। कई शिकायतें मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed