फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghaziabad News ›   song played several rounds firing Dabang

गाना बजाया तो दबंगों ने की कई राउंड फायरिंग

Wed, 09 Mar 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 09 Mar 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
song played several rounds firing Dabang
फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

खन्ना नगर स्थित गैस एजेंसी पर कर्मचारी द्वारा मोबाइल पर गाना बजाने से गुस्साए  दबंगों ने सोमवार रात और मंगलवार सुबह एजेंसी के बाहर कई राउंड हवाई फायर किए। कर्मचारियों के शोर मचाने पर दबंग भाग गए हुए।

विज्ञापन


एजेंसी संचालक ने एक नामजद समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। खन्ना नगर कालोनी स्थित भूमिका गैस एजेंसी के संचालक अंकुर देशवाल ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे वह गोदाम इंचार्ज विकास, सप्लायर रवि और गार्ड अनिल के साथ एजेंसी पर खाना खा रहे थे।
विज्ञापन


तभी बाहर से किसी ने एजेंसी का दरवाजा खटखटाया। गार्ड ने दरवाजा खोला तो करीब आधा दर्जन युवक बाहर खड़े थे। उनमें से एक ने गार्ड को कहा कि मोबाइल पर चल रहा गाना बंद कर दो। गार्ड ने इंकार किया तो हवाई फायर कर उसे धमकाते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर बैठे अन्य लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को मामले की सूचना दी। सोमवार सुबह भी उन्हीं युवकों ने एजेंसी के बाहर फायरिंग करते हुए गार्ड को धमकाया। अंकुर ने बताया कि युवकों में से एक पास ही रहने वाला है।

कुछ दिन पहले वह एजेंसी पर आया था और उसने कर्मचारियों को कहा था कि काम करते हुए मोबाइल पर गाना न बजाया करें। इससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है। न मानने पर धमकी भी दी थी।


संचालक की शिकायत पर पुलिस ने इंद्रापुरी कालोनी निवासी प्रवीण नागर और चार अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ एपी सिंह ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटनास्थल से छह खोखे बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed