फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghaziabad News ›   Service department of the officer's wife stripped necklace

सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारी की पत्नी से मंगलसूत्र लूटा

Tue, 08 Mar 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 08 Mar 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Service department of the officer's wife stripped necklace
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं रहीं। बाइक सवार स्नैचर्स ने मंगलवार को शास्त्रीनगर में सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट के  राजपत्रित अधिकारी की पत्नी से मंगलसूत्र लूट लिया। वह मेन गेट का ताला खोल रही थीं।
विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से आए बदमाशों ने वारदात की। लुटेरों की तस्वीर पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस लुटेरों को बाइक और हुलिए के आधार पर ट्रेस करने में जुटी है।
विज्ञापन


सर्र्विस टैक्स डिपार्टमेंट में सुपरिंटेंडेंट के पद पर कार्यरत प्रमोद शर्मा पत्नी ह्रदेश शर्मा (58) के साथ रहते हैं। वह गाजियाबाद में ही तैनात हैं। प्रमोद शर्मा ने बताया कि पत्नी ह्रदेश शर्मा घर के पास ही बने मंदिर में कीर्तन से दोपहर करीब 12:20 बजे लौटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसाद चौखट पर रखकर वह ताला खोलने लगीं। इस दौरान पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट लिया। ह्रदेश का शोर सुनकर पड़ोसी घरों से बाहर निकले, लेकिन तब तक बदमाश भाग गए।


प्रमोद ने बताया कि पास के ही एक घर के  बाहर लगे सीसीटीवी में लुटेरों की तस्वीर कैद हो गई है। एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि दो टीमें स्नैचर्स की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed