फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghaziabad News ›   Lawyer hostage rape, property dealer arrested

महिला वकील को बंधक बनाकर रेप, प्रापर्टी डीलर गिरफ्तार

Sun, 06 Mar 2016 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादनगर Updated Sun, 06 Mar 2016 02:30 PM IST
विज्ञापन
Lawyer hostage rape, property dealer arrested
rape - फोटो : Demo
 विरोध करने पर आरोपी ने उसे गोली मारने की धमकी दी। आरोपी ने दंपति बताते हुए मनोटा स्थित एक होटल में किराए पर कमरा लिया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने महिला और आरोपी दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन


एसओ सुबोध सक्सेना के मुताबिक, पीड़िता दिल्ली शाहदरा की रहने वाली है और दिल्ली में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी चल रहा है। पीड़िता दिल्ली कड़कड़डूमा कोर्ट में वकील के पास सहायक है। पीड़िता ने बताया कि चार दिन पहले कोर्ट में उसकी मुलाकात साहिबाबाद लाजपत निवासी प्रापर्टी डीलर परमार सिंह चौधरी से हुई।
विज्ञापन


परमार (45) एयरफोर्स में मिसाइल आपरेटर था और नायक सूबेदार की रैंक से रिटायर्ड है। डीलर ने बताया कि वह बिल्डिंग बनाने और फ्लैट दिलाने का काम करता है। उसे फ्लैट की जरूरत थी। शुक्रवार दोपहर डीलर ने राजनगर एक्सटेंशन में फ्लैट दिखाने के बहाने बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लैट पसंद नहीं आने पर उसने बताया कि उसके फ्लैट मुरादनगर भी हैं और अपनी कार में बैठाकर मुरादनगर ले आया। मनोटा स्थित मारवाड़ी स्वाद होटल में खाना खाने के बहाने ले गया और आठ सौ रुपये में कमरा लिया।

पीड़िता को बातचीत के बहाने कमरे में ले जाकर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने कमरे को बंद कर दिया और गोली मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया। आरोपी के सो जाने के बाद महिला चुपचाप कमरे से बाहर आई और फोन कर पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को कमरे से पकड़ा। एसओ ने बताया कि महिला की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी परमार सिंह चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।

दंपति बता आठ सौ रुपये में लिया कमरा

मारवाड़ी स्वाद होटल के मैनेजर ने बताया कि परमार सिंह चौधरी ने दपंति बताकर एक रात के लिए आठ सौ रुपये में कमरा लिया था। इस दौरान नियमानुसार परमार सिंह की आईडी भी जमा की गई थी।


जस्ट डायल से लिया पुलिस का नंबर

पीड़िता की मानें तो वारदात के बाद उसने पुलिस कंट्रोल में सौ नंबर पर कई बार फोन किया, लेकिन सौ नंबर नहीं मिला। बाद में जस्ट डायल से एसओ मुरादनगर का नंबर लिया और वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed