{"_id":"56df24914f1c1bb47b8b456b","slug":"daughter-in-laws-in-court-and-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी में ससुराल वालों ने बहू को पीटा!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचहरी में ससुराल वालों ने बहू को पीटा!
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 09 Mar 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति से चल रहे विवाद में काउंसलिंग के लिए कचहरी पहुंची बहू ने ससुराल वालों पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसकी मां की पिटाई की गई। महिला ने ससुरालियों की शिकायत कविनगर पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
नंदग्राम निवासी दीपिका गुलाटी ने बताया कि 2011 में उनकी शादी सोनीपत निवासी गगन से हुई थी। दहेज को लेकर शादी के बाद से ही पति गगन से झगड़ा चल रहा है। आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज में मकान, कार की मांग रहा था।
विज्ञापन
मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित करता था। इस मामले में महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है, लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को वह काउंसलिंग के लिए आई तो ससुराल पक्ष के लोग उस पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर उसकी पिटाई की गई।
विज्ञापन
आश्वासन मिला, मदद नहीं
दीपिका ने बताया कि वह ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस के कई अफसरों के कार्यालय केे चक्कर काट चुकी है। राज्य महिला आयोग की सदस्य राजदेवी चौधरी को भी शिकायत दी।
सभी ने आश्वासन दिया, लेकिन मदद नहीं की। दीपिका ने बताया कि परेशान होकर कई बार आत्महत्या करने का इरादा किया, लेकिन नन्हीं बेटी की खातिर इरादा बदल दिया।