{"_id":"56e5a0bf4f1c1b26428b4568","slug":"4-years-child-giving-chocolate-tried-to-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"चॉकलेट देने के बहाने 4 साल की बच्ची से रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चॉकलेट देने के बहाने 4 साल की बच्ची से रेप की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 13 Mar 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदग्राम में रविवार शाम चॉकलेट देने के बहाने गार्ड ने चार साल की बच्ची से रेप की कोशिश की। चीख-पुकार सुनकर जमा हुए लोगों ने आरोपी को धुना और सिहानी गेट पुलिस केहवाले कर दिया। देर रात तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी। आरोपी पुलिस हिरासत में है।
विज्ञापन
एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि आरोपी राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी में गार्ड की नौकरी करता है। बच्ची उसे मामा कहती है। वह बच्ची के घर आता-जाता था और पड़ोस में ही रहता है। बच्ची केपरिजनों ने बताया कि आरोपी बच्ची को चॉकलेट देने केबहाने बहला-फुसलाकर अपने कमरे पर ले गया।
विज्ञापन
रेप की कोशिश की। बच्ची की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग आ गए तो आरोपी भागने लगा, जिसे लोगों ने दबोचकर धुना। पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चौकी ले आई। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन