{"_id":"587a7f114f1c1b922bbab126","slug":"life-suffering-from-the-cold-wave","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप निकली पर शीतलहर का प्रकोप जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप निकली पर शीतलहर का प्रकोप जारी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 15 Jan 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में ठंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल यूपी में शीतलहर और भीषण ठंड का प्रकोप बना जारी है। इससे बचने के लिये लोग गर्म कपड़ों से पूरी तरह से लैस होकर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। दोपहर में निकली खिली धूप से ठंड से बेहाल लोगों को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन शाम ढलते ही पारा फिर से नीचे आ गया। इससे लोग अलाव तापकर ठंड भगाते रहे।
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में हो रहा है। शीतलहर से ठंड में इजाफा होता जा रहा है। रविवार को अवकाश के चलते कानपुर में अधिकांश नौकरी-पेशा लोग घरों में कैद रहे। सुबह से धूप निकलने पर लोग घर की छतों और खुली जगहों पर बैठकर धूप सेंकते रहे। बीच-बीच में छाई बदली से सर्द हवाएं लोगों को बेहाल करती रही। शाम ढलते ही तापमान फिर से गिर गया। इससे गलन में इजाफा हुआ।
वहीं, अस्पतालों में हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
चंद्रशेखर कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. अनिरुद्घ दुबे ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 18.01 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5.09 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। अधिकतम आद्रता 78 फीसदी व न्यूनतम आद्रता 65 फीसदी दर्ज की गई है। सुबह के समय हवाएं उत्तरी रहीं, जबकि दोपहर बाद हवाओं का रुख बदलकर पश्चिमी हो गया। रविवार को धूप निकली लेकिन शीतलहर का प्रकोप जारी रहा।