{"_id":"56ddbb474f1c1b5d218b456b","slug":"shivaratri-shiwalyon-echo-of-the-name-shiva","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि: शिवालयों में शिवनाम की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि: शिवालयों में शिवनाम की गूंज
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Mon, 07 Mar 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
शिव मंदिरों में सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं की रही भीड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महाशिवरात्रि की धूम शहर से लेकर गांव तक दिखाई दी। सोमवार तड़के चार बजे से देर शाम तक शिवालय हर-हर बम-बम के जयकारों से गूंजते रहे। कहीं पूजा अर्चना करने वालों की भीड़ थी तो कहीं कांवड़ चढ़ाने वालों की कतारें। मंदिरों में भव्य फूल बंगले सजे, शिवजी का अभिषेक किया। मुक्तेश्वर महादेव मंदिर समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शिव पुराण कथा के साथ हवन यज्ञ हुए। शाम को आरती के साथ प्रसाद का वितरण हुआ, कई स्थानों पर ठंडाई वितरित की गई।
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में तड़के महिलाएं एवं छोटे-छोटे बच्चे पूजा की थाली सजाए शिव को मनाने को निकल पड़े। कोई टोलियों के रूप में पहुंचा तो कोई अकेले। शिवालयों के बाद श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। गल्ला मंडी स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर पुरानी तहसील एवं छोटी छपैटी स्थित ढरक वाले मंदिर, चंद्रवार गेट स्थित प्राचीन माता मंदिर स्थित शिवालय, कोटला रोड रमणेश्वर महादेव मंदिर के साथ बाईपास रोड गोपाल आश्रम स्थित शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं की सुबह से लेकर देरशाम तक भीड़ रही। महिला, पुरुष पूजा की थाली में घृत के साथ गंगाजल, दूध, धतूरा, फूल एवं वेलपत्र लेकर पहुंचे। मां राजराजेश्वरी कैलादेवी भवन में स्थित शिवजी का अभिषेक किया। बस स्टैंड के सामने स्थित लाला कुंजीलाल बगीची में स्थित शिवालय पर भीड़ रही। श्री राधामोहन महाराज के मंदिर में शिवभक्त प्रदीप दीक्षित कल्लू एवं मंदिर के महंत के निर्देशन में पूजा अर्चना के साथ शाम को भव्य फूल बंगला सजाया। मोहल्ला दुली स्थित सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर व राधाकृष्ण मंदिर, द्ववारिकाधीश मंदिर, मां वैष्णोदेवी धाम के साथ गली मोहल्लों में स्थित शिवालयों पर भीड़ रही।
विज्ञापन
सांती में कांवड़ियों की लगी रही कतारें
फीरोजाबाद/खैरगढ़। नगर से दस किलोमीटर दूर प्राचीन श्री शांतेश्वरनाथ महादेव मंदिर सांती में महाशिवरात्रि पर कांवड़ चढ़ाने वालों की भीड़ रही। शिवालय के बाहर कांवड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। पूजा अर्चना करने के लिए दूर दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ही श्रद्धालु पहुंचे। ग्रामीण अंचल की महिलाओं ने मेले में घरेलू उपयोग के सामान की खरीदारी की। मेले में झूलों के साथ खेल तमाशों का भी आनंद लिया। पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
कांवड़ लेकर पहुंची महिलाएं
कांवड़ों को लेकर सांती मंदिर में कई युवतियां व महिलाएं भी पहुंची। इनका उत्साह देखते ही बन रहा था। महिलाओं व युवतियों ने मनोकामना पूर्ण होने पर कांवड़ चढ़ाईं।
श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा दो दिवसीय महाशिवरात्रि मेला का आयोजन किया। भव्य शोभायात्रा एक दर्जन झांकियों के साथ निकाली गई। शुभारंभ नगरआयुक्त रामौतार रमन एवं सीओ सिटी राजेश चौधरी ने फीता को काटकर व आरती को उतार कर किया। शोभायात्रा सदर बाजार में स्थित राधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर छोटा चौराहा, घंटाघर चौराहा, छारबाग तिराहे से होते हुए स्वर्गाश्रम प्रांगण में मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर समाप्त हुई। समाजसेवी सत्यवीर गुप्ता एवं मेला अध्यक्ष कन्हैयालाल शर्मा ने सीओ सिटी व नगर आयुक्त का स्वागत किया। स्वर्गाश्रम पर भव्य फूलबंगला सजा, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सरिता बहन के प्रवचन हुए। इस दौरान संस्थापक मनोज रायबोरिया, भगवान सिंह झा, सुनील शर्मा, डा. डीआर वर्मा, उमाशंकर शर्मा, श्रीनिवास कुशवाह, राम वीर सिंह झा, ठा. शिव प्रकाश सिंह वैश, नेतराम वर्मा, ठा. छोटेलाल, बौबी झा, डा.उदयवीर यादव, रमेश बघेल, विजय सिंह थे। मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एसओ लाइनपार जीसी तिवारी ने किया।
बंटी ठंडाई
शहर में महाशिवरात्रि के मौके पर कई स्थानों पर ठंडाई का वितरण किया गया। शिवभक्त ठंडाई का सेवन करने में जुटे थे।
महंगा हुआ फलाहार
महाशिवरात्रि के मौके पर फलाहार काफी महंगा रहा। बेर की कीमत चार गुना तक बढ़ी। वहीं कैला, सेब व संतरा से लेकर सिंघाड़ा की मिगी की कीमतें डेढ़ से दो गुना तक अधिक रहीं।
बारिश के कारण भी दिक्कत
सोमवार को दोपहर हुई बारिश के कारण मंदिरों में भजन कीर्तन को जाने वाले भक्तों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। कोई भीगते हुए पहुंचे तो कुछ बारिश के बंद होने का इंतजार करते रहे।
1008 दीपकों से उतारी आरती
न्यू जीनियर ग्रुप ऑफ फीरोजाबाद की सचिव ममता अग्रवाल के नेतृत्व में स्वर्गाश्रम स्थित श्री मुक्तेश्वर महादेव की 1008 दीपकों से आरती उतारी गई। सभी देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना की। संघ अध्यक्ष प्रीती सिंघल, भावना अग्रवाल,पारुल अग्रवाल, प्रियंका गुप्ता, निशिता अग्रवाल, प्रियंका गुप्ता, अनीता गर्ग, लता अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, श्वेता बंसल, रचना गोयल, रचना अग्रवाल, रिद्धी अग्रवाल मौजूद थे।