फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ground- breaking involved in the murder of Sarah CBI

सारा हत्याकांड की परतें खोलने में जुटी सीबीआई

Fri, 11 Mar 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 11 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ground- breaking involved in the murder of Sarah CBI
सारा
 पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी की पुत्रवधू सारा त्रिपाठी की मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी सीबीआई फीरोजाबाद में डेरा डाले है। सारा की मौत की परतें खोलने में जुटी सीबीआई टीम ने पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक से संपर्क किया लेकिन उनके छुट्टी पर होने के चलते बयान नहीं लिए जा सके। इसके बाद टीम के सदस्यों ने थाना उत्तर में पंचनामा भरने वाले उपनिरीक्षक से पूछताछ की।
विज्ञापन


बताते चलें कि नौ जुलाई को 2015 को सिरसागंज थाना क्षेत्र में हुए हादसे में पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी की पुत्रवधू सारा सिंह की मौत हो गई थी। सारा की मौत की खबर पर जिला अस्पताल पहुंची उसकी मां सीमा सिंह ने सारा के पति अमन मणि पर हत्या का आरोप लगाते हुए सिरसागंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। फीरोजाबाद पुलिस से न्याय न मिलने की उम्मीद पर सीमा सिंह ने जांच सीबीआई को ट्रांसफर करा दी।
विज्ञापन


सारा की मौत की जांच करने सीबीआई की टीम ने जिले में दस्तक दी और सारा के शव का पीएम करने वाले चिकित्सक से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन चिकित्सक के अवकाश पर होने के कारण संपर्क नहीं हो सका। वहीं शुक्रवार दोपहर टीम कोतवाल उत्तर पहुंची। वहां सारा के शव का पंचनामा की कार्रवाई करने वाले उपनिरीक्षक उमर फारूख के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed