फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fire from a short circuit in the hut, the monk's death

झोंपड़ी में शॉर्ट सर्किट से आग, साधु की मौत

Tue, 08 Mar 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 08 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Fire from a short circuit in the hut, the monk's death
हादसे के बाद मौके पर पहुंच अधिकारी
उत्तर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कौशल्या नगर स्थित झाेंपड़ी में आग लगने से साधु की जलकर मौत हो गई। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचना देेकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। साधु आठ दस दिन पूर्व ही यहां रहने के लिए आया था।
विज्ञापन


कौशल्या नगर स्थित नलकूप के समीप एक झाेंपड़ी थी। झोंपड़ी में सोमवार धर्मेंद्र सोता था। पिछले आठ दस दिन से बंदरिया वाले बाबा भी इसी झोंपड़ी में धर्मेंद्र के साथ रहने लगे। सोमवार रात झाेंपड़ी में बाबा सो रहे थे, वहीं धर्मेंद्र अपने घर पर था। देर रात शॉर्ट सर्किट के चलते झोंपड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन


लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन इससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग के कारण साधु की जलकर मौत हो गई। बाद में किसी प्रकार आग को बुझाया गया। साधु की मौत होने पर क्षेत्रीय लोगों ने इलाका पुलिस को सूचना दी। मौके पर उत्तर थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। क्षेत्रीय लोगों ने शव का पीएम नहीं कराते हुए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। साधु कहां का रहने वाला था? इस संबंध में क्षेत्रीय लोग जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed