{"_id":"5e7c644b8ebc3e76d2168843","slug":"corona-health-team111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के संदेह पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, परिवार को घर पर रहने की दी हिदायत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कोरोना के संदेह पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, परिवार को घर पर रहने की दी हिदायत
नोयडा से लौटने वाले चंदन की जांच करते डॉक्टर
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
जसराना। नोएडा में नौकरी कर परिवार को पाल रहा एक व्यक्ति घर पर लौटकर आया तो मोहल्ले में हडकंप मच गया। बीमारी के शक में लोगों ने पुलिस एवं स्वास्थय विभाग को जानकारी दी। कोरोना के संदेह पर टीम घर पहुंची और पूरे परिवार की जांच की। वहीं पूरे परिवार को घर में रहने की हिदायत दी गई है। थाना जसराना के मौहल्ला गाडीवान निवासी चंदन अपनी पत्नी कुसमा एवं दो बच्चों सनी एवं उर्मी के साथ नोएडा में रहकर कार्य करता है। सब कुछ बंद होने के बाद चंदन परिवार के साथ मंगलवार की सायं लौटकर आया था। मोहल्ले के लोगों को चंदन बीमार लगा तो हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस एवं स्वास्थय विभाग को चंदन के बाहर से आने के साथ बीमार होने की सूचना दी। कोरोना के संदेेह पर सामुदायिक स्वास्थय केंद्र के अधीक्षक डा. अनुराग व्यास चंदन के घर पहुंचे और पूरे घर की जांच की। वहीं परिवार को घर में बंद रहने की हिदायत दी। डा. अनुराग व्यास ने बताया बाहर से आने वाले लोगों की जांच के लिए टीमों को भेजा जा रहा है। आधा दर्जन से अधिक गांवों में उपचार के लिए टीमें गई हैं। बाहर से आने वाले लोगों को घर में ही रहने की हिदायत दी जा रही है। वहीं आसपास के लोगों को भी उनसे न मिलने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।