{"_id":"56df24184f1c1b877b8b4599","slug":"twenty-one-women-became-the-housewife-sister","type":"story","status":"publish","title_hn":"इक्कीस महिलाएं बनीं गृहणी दीदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इक्कीस महिलाएं बनीं गृहणी दीदी
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Wed, 07 Mar 2018 06:14 PM IST
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बोलते सदर विधायक विक्रम सिंह
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर श्वेत शक्ति संगठन व फतेहपुर विकास मंच ने 21 महिलाओं को गृहणी दीदी की उपाधि दी। इन महिलाओं का काम प्रत्येक घर में दस्तक देकर शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा पर नजर रखना होगा। हर गृहणी दीदी 300 घरों में पहुंच कर परामर्श देने का काम करेंगी। सदर विधायक इन खास दीदियों पर डेढ़ लाख रुपये खर्च करेंगे।
विज्ञापन
शहर के आईटीआई रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में मुख्य अतिथि स्वामी विज्ञानानंद जी ने गृहणी दीदी का शुभारंभ कर श्वेत शक्ति संगठन व फतेहपुर विकास मंच के साझा प्रयास की सराहना की। इस कार्यक्रम में 21 महिलाओं को गृहणी दीदी के रूप में पेश किया गया।
विज्ञापन
सदर से भाजपा विधायक विक्रम सिंह ने गृहणी दीदी की जिम्मेदारियों पर चर्चा की। उन्होंने आर्थिक मदद की घोषणा के साथ ही प्रत्येक गृहणी दीदी को एक-एक ड्रेस मुहैया कराने की बात कही। बताया कि शहरी क्षेत्र में पायलट परियोजना के बाद इस पर ग्रामीण क्षेत्र पर भी काम किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रवीण श्रीवास्तव ने गृहणी दीदी पर एक कविता पढ़ी। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष करन सिंह पटेल, पूर्व आईएएस प्रदीप श्रीवास्तव, व्यापारी नेता किशन मेहरोत्रा, प्रदीप राज श्रीवास्तव, संतोष मिश्रा, बृजेश, पुष्पा मौर्या, कविता, नीलिमा, ललिता, संध्या, राजकुमारी लोधी, आशा, बीना सोनी, डॉ. माधुरी साहू, पूजा, गायत्री सिंह आदि मौजूद रहे।
