{"_id":"56ddcd124f1c1b51258b45b4","slug":"murng-loaded-stilts-of-the-truck-parked-truck-killing-the-helper","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से भिड़ा मौरंग लदा ट्रक, खलासी की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक से भिड़ा मौरंग लदा ट्रक, खलासी की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 08 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
लखनऊ रोड पर सोमवार की भोर मौरंग लदा ट्रक खड़े ट्रक में टकरा गया। हादसे में मौरंग लदे ट्रक के खलासी की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
रायबरेली जिले के गुरबक्शपुर निवासी गंगासागर का पुत्र सूरज (19 )ट्रक में खलासी था। वह रायबरेली जिले के लालगंज थाना के जगतपुर निवासी चालक तेजभान के साथ रहता था। सूरज दो दिन पहले ट्रक पर निकला था।
विज्ञापन
बांदा की ओर से ट्रक में मौरंग लोड कर दोनों रायबरेली जा रहे थे। तड़के पांच बजे के आसपास यह हादसा हुआ। माना जा रहा है कि चालक को झपकी आ गई या फिर किसी से बचने में यह हादसा हुआ। जिस वक्त यह हादसा हुआ तब खलासी केबिन में सो रहा था।
विज्ञापन
उसे संभलने का मौका ही नहीं मिला। तेज भिड़ंत से उसका सिर ट्रक के अगले हिस्से से जा टकराया। इससे वह अचेत हो गया। अधिक खून बह जाने से बाद में खलासी की मौत हो गई। हादसा देख कर दौड़े राहगीरों की मदद से ट्रक के अंदर फंसे चालक व खलासी को बाहर निकाला गया।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आई। लेकिन खलासी को बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है।