फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Hand pumps are being raised in poor livestock

खराब हैंडपंपों में बांधे जा रहे मवेशी

Thu, 10 Mar 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर Updated Thu, 10 Mar 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Hand pumps are being raised in poor livestock
अमौली ब्लाक के दरियापुर छेदिया गांव में खराब हैंडपंप से बंधा मवेशी। - फोटो : अमर उजाला
जाफरगंज/ बिंदकी। अमौली ब्लाक की बड़ी आबादी वाले गांव दरियापुर छेदिया में आधे से अधिक खराब हैंडपंप खराब हैं । समस्या उठाने के बाद भी सुनवाई न होने से किसानों में नाराजगी है। ठूंठ बने हैंडपंपाें को ठीक न कराए जाने से  निराश ग्रामीणों ने उनमें मवेशी बांधकर प्लेटफार्म पर चारा खिलाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


गांव दरियापुर छेदिया की आबादी दो हजार पांच सौ से अधिक है। गांव में 54 हैंडपंप लगे हैं। इनमें 30 हैंडपंप एक वर्ष से खराब हैं। प्रधानपति अवतार दिवाकर, मइयादीन, छोटू पांडेय, राजमोहन, राजकुमार, विजयपाल, राधेलाल, गोरे वर्मा, रामकुमार वर्मा ने बताया दर्जनों बार तहसील दिवस से लेकर अधिकारियों को शिकायतीपत्र देकर खराब हैंडपंप बनवाने की मांग की गई।
विज्ञापन


इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। परिणाम स्वरूप पेयजल संकट की विकराल समस्या से ग्रामीण इन दिनों जूझ रहे हैं। ग्रामीणों को नलकूपों से पीने का पानी लाना पड़ता है। गांव के तालाब सूखे होने के कारण मवेशियों को पानी पिलाने की भी समस्या है। ग्रामीणों को दूसरे गांव ले जाकर मवेशियों को पानी पिलाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed