फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The truck crushed by the death of the mother and son riding a bike

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार मां-बेटे की मौत

Fri, 11 Mar 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Fri, 11 Mar 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
The truck crushed by the death of the mother and son riding a bike
हादसे के बाद खड़ा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
शमसाबाद में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। यह दर्दनाक हादसा गुरुवार सुबह थाना शमसाबाद के गांव दलेलगंज के पास हुआ। गुस्साए लोगों ने कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। शव उठाने पर ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस, लोगों को समझाकर एक घंटे बाद जाम खुलवा सकी। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए लोहिया अस्पताल भेजा जा सका।
विज्ञापन


कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला जटवारा निवासी सागर दिवाकर (18) पुत्र भइयालाल गुरुवार सुबह मां मिथलेश देवी (42) के साथ बाइक से थाना शमसाबाद के गांव बक्सुरी निवासी हृदयराम की बेटी की शादी में जा रहा था। दलेलगंज के पास बाइक पीछे से आए मौरंग भरे ट्रक की चपेट में आ गई। बाइक के ट्रक के नीचे आ जाने से दोनों की कुचलकर मौत हो गई। यह देख चालक ट्रक छोड़ कर भाग निकला। हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क पर लकड़ी और पत्थर डालकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


सूचना पर आए एसओ कुलदीप दीक्षित ने ग्रामीणाें को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण टस से मस नहीं हुए। उनका कहना था कि जब तक मृतकों के परिजन या फिर बड़े अफसर नहीं आ जाते, तब तक जाम नहीं खोलेंगे। इस दौरान सिपाहियों ने शवों को उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों की उनसे नोकझोंक हो गई। एसओ के काफी समझाने के बाद ग्रामीणों ने करीब एक घंटे बाद जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच युवक के पास मिले मोबाइल नंबरों पर फोन किए गए। कुछ समय बाद ताऊ जगमोहन लोहिया अस्पताल पहुंच गए। जगमोहन ने दोनों शवों की शिनाख्त की। घटना की सूचना जगमोहन ने अपने अन्य परिजनों को दी। अस्पताल में शवों को देखकर कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed