फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth dies in road accident

सड़क हादसे में युवक की मौत

Tue, 08 Mar 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Tue, 08 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident
ग्वालियर हादसा - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। शव पड़े होने की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को लोहिया अस्पताल में रखवा दिया। लोहिया अस्पताल पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


थाना मऊदरवाजा के गांव नगला कलार और चौरसिया मझोला के बीच सोमवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। मंगलवार सुबह आसपास के लोगों ने शव को रोड पर पड़ा देखकर इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को वहां से लोहिया अस्पताल में रखवा दिया। दरोगा राशिद अख्तर ने लोहिया अस्पताल पहुंच कर शव का पंचनामा भरा।
विज्ञापन


इस दौरान आवास विकास कालोनी निवासी रामआसरे समेत परिवार के अन्य लोग अस्पताल जा पहुंचे। यहां पर रामआसरे ने अज्ञात युवक की शिनाख्त बेटे रवि सिंह के रूप में की। परिजनों ने बताया सोमवार को बेटा घर से नवाबगंज के गांव सिरमौरा में रिश्तेदारी में जाने की बात कह कर चला गया था। जब वह रिश्तेदारी में नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन की गई। रामआसरे ने बताया कि वह थाना राजेपुर के गांव खंडौली के रहने वाले है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed