फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   youth arrested for making liquor

शराब बना रहा युवक गिरफ्तार

Sat, 11 Jun 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
youth arrested for making liquor
सोहावल (अयोध्या)। आबकारी निरीक्षक व रौनाही पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार शाम थाना क्षेत्र के बैदरापुर के पास छापा मारकर एक युवक को शराब बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 45 लीटर कच्ची शराब, 75 किलोग्राम लहन व शराब बनाने के अन्य उपकरण भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने लहन व भट्ठियों को नष्ट करा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे आबकारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह, रौनाही थाने के उपनिरीक्षक विजय कुमार यादव, कांस्टेबल अनूप चौधरी व सुशील कुमार आदि की टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के बैदरापुर स्थित बाग में पेट्रोल पंप के निकट छापा मारा। इस दौरान एक व्यक्ति कच्ची शराब बनाते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन

पकड़े गए युवक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के ड्योढ़ी बाजार, मौजा कुंदुर्खा खुर्द निवासी रंजीत कुमार निषाद के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास से 75 किलो लहन, 45 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद हुए। पुलिस ने लहन व भट्ठियों को मौके पर ही नष्ट करा दिया। बरामद हुई शराब को सील करके आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके रिमांड के लिए न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि शराब बनाते समय आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से शराब व शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed