फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Young man bitten by poisonous animals

खेत में युवक को जहरीले जंतु ने काटा, मौत

Fri, 06 Sep 2019 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
Young man bitten by poisonous animals
अयोध्या। धान की सिंचाई करने गए एक व्यक्ति की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बीकापुर के राजौरा निवासी कन्हई लाल (40) गुरुवार सुबह अपने खेत में धान की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसे किसी विषैले जंतु ने काट लिया। जानकारी होने के बाद ग्रामीणों और परिवारीजनों द्वारा झाड़-फूंक के लिए प्रसिद्ध देवस्थान गहनागन ले जाया गया।
वहां पर झाड़-फूंक करवा कर घर वापस ले आए। लेकिन शाम को तबीयत अचानक फिर खराब हो गई तो इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले जाया गया। जहां पर हालत गंभीर कर चिकित्सक सतीश चंद्रा ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रधान पति सहजपुर अवधेश कुमार ने बताया कि मृतक कन्हैया लाल के दो पुत्र और एक पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed