फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Yogi

लॉकडाउन व मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सख्त रही सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 25 Jul 2020 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Yogi
अयोध्या। प्रदेश में प्रत्येक सप्ताह के शनिवार व रविवार को लगने वाले लॉकडाउन के साथ शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहें। अयोध्या में प्रवेश के सभी मार्गो पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी, साथ ही किसी तरह के वाहनों को शहर के अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। अयोध्या शहर के अंदर विभिन्न चौराहों समेत राम जन्मभूमि व हनुमानगढ़ी परिसर के आसपास सुरक्षाकर्मी सतर्क रहें। परिसर के आसपास स्थित दुकान व आवास में रहने वाले लोगों को घर से बाहर भी निकलने नहीं दिया गया। वहीं मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर हवाई अड्डे पर उतरने से पूर्व ही अयोध्या लखनऊ हाईवे को बंद कर दिया गया। करीब 1 घंटे तक रास्ता बंद रहने से कई सरकारी बसें व एंबुलेंस रास्ते में फंसी रही। वहीं लॉकडाउन के चलते जिले की बाजार पूरी तरह बंद रहे, सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। हाईवे पर सरकारी बसें समेत अन्य वाहन आते जाते रहे।
विज्ञापन

शनिवार को लॉकडाउन के चलते सुबह से ही पुलिस प्रशासन द्वारा सख्ती बरती जा रही थी। इस दौरान बिना कार्य घर से निकलने वाले लोगों पर कार्रवाई की गई, साथ ही दुपहिया व चार पहिया वाहनों से निकलने वाले लोगों की चेकिंग कर तलाशी भी की गई। पुलिस प्रशासन की सख्ती दोपहर 1 बजे से और कड़ी हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पूर्व अयोध्या के प्रवेश के सभी मार्ग बूथ नंबर 4, मोहबरा चौराहा, उदया चौराहा, रामघाट, साकेत पेट्रोल पंप, साकेत महाविद्यालय, टेढ़ी बाजार, बंधा तिराहा नया घाट समेत अन्य मार्गों पर किसी तरह के वाहनों को अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा था।
विज्ञापन

कहीं कहीं हाल यह रहा कि शहर के बाहर जाने वाले लोगों को भी बैरियर से शहर के अंदर ही लौटा दिया गया। वहीं श्री राम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी परिसर के आसपास सुरक्षा के और सख्त इंतजाम थे। हालांकि लॉकडाउन के चलते यहां की प्रसाद व जलपान की दुकानें पहले से बंद थी, फिर भी पुलिस ने यहां स्थित दुकानों व आवासों में रहने वाले लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने दिया। एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के चलते सख्ती बरती गई, बिना कार्य घर से निकलने वालों पर कार्यवाही की गई, साथ ही लोगों के वाहन भी चेक किए गए। इसके अलावा वीवीआईपी मूवमेंट के चलते चेक पोस्ट, बैरियर आदि पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाका स्थित हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर करीब 1:45 बजे उतरा। इससे पहले प्रशासन द्वारा अयोध्या लखनऊ हाईवे को बंद करा लिया गया था। करीब एक घंटे हाईवे बंद रहने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला जब शहर के अंदर प्रवेश कर गया तब हाईवे को खोला गया। इस दौरान कई सरकारी व एंबुलेंस समेत निजी वाहन हाईवे पर फंसे रहे। यही हाल मुख्यमंत्री के वापस लौटने के समय भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed