{"_id":"0f8cfcd394ee5384b512a23a6aafb3ee","slug":"yesterday-in-the-district-will-purchase-paddy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से जिले में होगी धान खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से जिले में होगी धान खरीद
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में धान खरीद के दौरान किसानों से पल्लेदारी वसूलने वाले केन्द्र प्रभारियों की खैर नहीं। शासन का सख्त निर्देश है कि किसानों से पल्लेदारी न ली जाए।
मजदूरों को पल्लेदारी का भुगतान मंडी परिषद से किया जाएगा। इसी के साथ दो नवंबर से क्रय केन्द्रों पर धान खरीद की जाएगी। जिले में एक नवंबर से 30 क्रय केन्द्रों के माध्यम से धान खरीद की जानी थी।
इन क्रय केन्द्रों से 37 हजार आठ सौ मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि धान खरीद में छनाई-सफाई व पल्लेदारी के लिए शुल्क नहीं लिया जाएगा।
पल्लेदारी के लिए मजदूरों को मंडी परिषद से धन भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में 30 क्रय केन्द्रों में से सबसे अधिक केन्द्र पीसीएफ के हैं।
पीसीएफ 16 क्रय केन्द्रों के माध्यम से धान खरीद करेगी। इसके अलावा मार्केटिंग के आठ और कर्मचारी कल्याण निगम, उपभोक्ता सहकारी संघ व भारतीय खाद्य निगम के दो-दो क्रय केन्द्र से धान खरीद की जाएगी।