{"_id":"62095a1c0bd05260352d5f73","slug":"workers-came-in-the-grip-of-high-tension-wire-while-painting-one-died-faizabad-news-lko6176957199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंटिंग करते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आए मजदूर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंटिंग करते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आए मजदूर, एक की मौत
विज्ञापन
अयोध्या। बीकापुर कोतवाली अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र रामनगर मंगारी क्षेत्र के विनायक डिग्री कॉलेज खजुरहट में रविवार सुबह मजदूरों द्वारा छत पर चढ़कर पेंटिंग का कार्य करते समय बड़ा हादसा हो गया।
महाविद्यालय के भवन के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन विद्युत तार के चपेट में आने से तीन मजदूर झुलसकर बेहोश हो गए। विद्यालय के वाहन से सभी को सीएचसी बीकापुर लाया गया।
जहां डॉ. डॉक्टर संत कुमार मौर्या ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो मजदूरों की हाल गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
महाविद्यालय में रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा है। रविवार सुबह मजदूर अर्जुन कुमार (30) पुत्र दुखराम निवासी बड़नपुर दयालजोत बीकापुर, मठिया कोछा बाजार बीकापुर के निवासी धर्मेंद्र कुमार (26) पुत्र रामकृपाल व रविंद्र कुमार (22) पुत्र मेडई लाल पुताई कर रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन में सीढ़ी छू जाने से उतरे करंट की चपेट में आकर तीनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सभी घायलों को आनन-फानन सीएचसी बीकापुर लाया गया। जहां डॉक्टर ने अर्जुन कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे दो मजदूरों धर्मेंद्र कुमार और रविंद्र कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
उपनिरीक्षक दिवाकर कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर अस्पताल पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक अर्जुन कुमार अविवाहित व तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
मौके पर पहुंचे प्रधान मिहीलाल यादव, पूर्व प्रधान सरवन दुबे, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कमला शंकर पांडेय, जिला पंचायत सदस्य अतुल यादव ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की।
बीकापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मणि शंकर तिवारी ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।