फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Wonderful, Unparalleled.. Divine Ayodhya

अद्भुत, अप्रतिम..दिव्य अयोध्या

Thu, 04 Nov 2021 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Wonderful, Unparalleled.. Divine Ayodhya
अयोध्या। सरयू किनारे राम की पैड़ी पर अद्भुत, अप्रतिम...मनोहारी दिव्य दीपोत्सव ने समूचे विश्व को मानो मोह लिया हो। विदेशी राजदूतों समेत 10 हजार मेहमान और 20 हजार से अधिक अवध के युवा तो साक्षी थे ही, ई-प्लेटफार्म पर करोड़ो-करोड़ दर्शक प्रभुराम की राजगद्दी संभालने के बाद इस खुशी के गवाह बने।
विज्ञापन

दीपों की माला से रोशन अयोध्या धाम में न सिर्फ एक साथ सर्वाधिक 9 लाख 54 दीप एक साथ प्रज्वलित होने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं कहकर अगले साल होने वाले चुनाव का मूड भी भांपने से नहीं चूके।
विज्ञापन

सूरज ढलते ही अयोध्या में अलौकिक दिव्यता से त्रेतायुग जीवंत हो उठा। सीएम योगी ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या समेत मंत्रियों के साथ 5100 दीपों से मां सरयू की जैसे ही आरती उतारी पूरी अयोध्या दीपों से जगमगा उठी। राम की पैड़ी पर अवध के हजारों युवाओं ने नौ लाख दीप सजाकर 7.50 लाख का रिकॉर्ड बनाने के लक्ष्य रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर उनकी मेहनत ने ऐसा रंग दिखाया कि लक्ष्य बौना हो गया और एक साथ 40 मिनट के भीतर नौ लाख 54 दीप पांच मिनट तक अनवरत जलाने का नया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। दीपों से सजे रामायण कालीन दृश्यों से हर कोई मंत्रमुग्ध था। चुुनावी मूड में दिखे सीएम ने यहां भी जमकर तीर चलाए।
यूपी की गद्दी संभालने के बाद 2017 से शुरू हुई दीपोत्सव की इस परंपरा का श्रेय लेते हुए विश्व को एक मेगा पर्यटन केंद्र देने के साथ सांस्कृतिक राजधानी के रूप में अयोध्या का पुनरोद्धार करने का संकल्प तो गिनाया ही, राम के बहाने विरोधी दलों पर जमकर तंज कसे। इसके लिए मुख्यमंत्री, केंद्रीय पर्यटन मंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत बाहर से आए देश विदेश के अतिथियों ने अवध के युवाओं की नया विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की।

उधर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भी रामलला के अस्थाई मंदिर समेत श्रीराम जन्मभूमि गर्भगृह समेत चल रहे राममंदिर निर्माण की नींव को ही 51 हजार दीपों से जगमगा दिया। रंगोली से सजी रामजन्मभूमि की शोभा देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed