{"_id":"5d726d6d1614596c6b91ea0b43da8235","slug":"woman-set-fire-to-themselves-and-jump-from-the-roof-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को आग लगा छत से कूदी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को आग लगा छत से कूदी युवती
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारिवारिक कलह में एक युवती ने मंगलवार को अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली और जलते हुए छत से नीचे कूद गई। परिवारीजन उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने युवती को लखनऊ रेफर कर दिया है।
शहर के बल्लाहाता चाट गली निवासी विपतलाल गुप्त की पुत्री कोमल (22) पूर्वाह्न करीब 11 बजे घर में परिवारीजनों से तू-तू मैं-मैं के बाद नाराज होकर छत पर बने कमरे में गई और अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली।
जब तक लोग कुछ समझ पाते आग का गोला बनी युवती छत से नीचे कूद गई। यह नजारा देख गांव में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे गंभीर अवस्था में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
यहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने युवती की हालत गंभीर देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार, युवती का अगले माह नवंबर में विवाह तय है।
परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद युवती ने यह कदम उठाया है। चिकित्सकों ने बताया कि आग से युवती 90 फीसदी झुलस गई है। कोतवाल ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है, पड़ताल कराई जा रही है।