फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   without helmet No entry in university campus

हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर आएं तभी मिलेगा विवि कैंपस में प्रवेश

Tue, 24 Sep 2019 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
without helmet No entry in university campus
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए बड़ा निर्णय लिया है। अब विवि के मुख्य परिसर व आईईटी संस्थान में दोपहिया व कार चालकों को बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाएं परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने बताया कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं आगंतुक बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट के परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन

वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं में बड़े पैमाने पर हो रही जनहानि एक चिंता का विषय है, इसकी रोकथाम आवश्यक है। कुलपति ने सभी शिक्षण संस्थानों से अपील किया है कि वे भी अपने संस्थानों में इस महत्वपूर्ण पहल के भागीदार बने। विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता को अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए निर्देश दिये गये है। यह निर्णय दो दिवस की अवधि में पूर्ण रूप से प्रभावी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed