फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Will soon panchayat election results

इस बार जल्द मिलेगा पंचायत चुनाव परिणाम

Tue, 27 Oct 2015 11:14 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतगणना के परिणाम आम लोगों तक शीघ्र पहुंचाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने हाईटेक व्यवस्था की है।
विज्ञापन


मतगणना केंद्रों पर ही मतगणना के आंकड़े ऑनलाइन फीड कराने के इंतजाम किए जा रहे हैं। हर मतगणना केंद्र पर दो-दो कंप्यूटरों को इंटरनेट से लैस करके आनलाइन फीडिंग के लिए लगाया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार ऐसे इंतजाम किए है कि मतगणना स्थल पर वोटों की गिनती पूरी होते ही परिणाम आ जाए जिन्हें वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवा दिया जाए।
विज्ञापन


जिससे मतगणना स्थल पर भीड़ नहीं लगेगी और गड़बड़ी की आशंका से बचा जा सकता है। आयोग ने कहा है कि प्रत्येक मतगणना केंद्र पर दो कंप्यूटरों के साथ इस पर फीडिंग के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक स्तर पर बने मतगणना केंद्रों पर कंप्यूटर के साथ ही इंटरनेट कनेक्शन की व्यवस्था की जाए। इसके लिए ब्राडबैंड या फिर 3जी/2जी डांगल के जरिये इंटरनेट कनेक्शन की व्यवस्था होगी।

आयोग ने प्रत्येक जिले के विकास खंडों के लिए अलग-अलग लॉगिन आईडी और पासवर्ड आवंटित कर दिया है।  
इसी से मतगणना स्थल से सीधे परिणाम आयोग की वेबसाइट पर तुरंत आनलाइन अपलोड होंगे।

संसाधनों की कमी की दशा में जिले से उपकरणों को किराए पर भी लिया जाएगा। यह व्यवस्था जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत दोनों परिणामों के लिए लागू होगी।

जिले में क्षेत्र पंचायत के परिणामों को आनलाइन फीड किए जाने के लिए 11 मतगणना स्थलों पर इसकी व्यवस्था की जा रही है। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जिला मुख्यालय पर रिटर्निंग अधिकारी की देखरेख में ऑनलाइन फीडिंग की व्यवस्था होगी।


इसके बाद प्रत्याशियों के चुनाव परिणाम दिए जाएंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसबी यादव ने भी इसकी पुष्टि की है।

बताया कि आम लोगों को शीघ्र चुनाव परिणाम उपलब्ध कराने के लिए आयोग ने मतगणना स्थल पर ही चुनाव परिणाम आॅनलाइन फीड किए जाने की व्यवस्था का निर्देश दिया जा रहा है। जिले में सभी स्थानों पर इसकी व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed