फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Will settle the problems of farmers now online

किसानों की समस्याओं का अब ऑनलाइन होगा निपटारा

Sun, 05 Jun 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sun, 05 Jun 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Will settle the problems of farmers now online
कम्प्यूटर - फोटो : getty images
फसल में रोग लग गया हो या फिर कीट चट कर रहे हों, किसान परेशान न हों। अपनी फसल की स्थिति के बारे में ऑनलाइन समस्या दर्ज कराएं। घर पर स्मार्ट फोन हो तो फसल की फोटो भी पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


शिकायत दर्ज कराने के 48 घंटे के अंदर विशेषज्ञ अधिकारी आपके खेत पर होंगे और किसान को बताएंगे कि कौन सी दवाएं कितनी मात्रा में डाली जाए। यदि किसान के पास स्मार्ट फोन नहीं है तो वह साधारण फोन से एसएमएस कर अपने फसल के रोग और निदान के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


कृषि क्षेत्र में अत्यधिक मात्रा में रसायनिक उर्वरक व कीटनाशी दवाओं का प्रयोग बढ़ता जा रहा है। अमूमन किसान पेस्टीसाइड की बिक्री करने वालों से ही पूछकर खेतों में रसायनिक उर्वरकों का प्रयोग करते हैं। यही वजह है कि पेस्टीसाइड की खपत में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसलों को गुणवत्तायुक्त बनाने और कम मात्रा में रसायनों की खपत हो इसके  लिए प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन ने सहभागी फसल निगरानी निदान प्रणाली के तहत यूपी एग्रीकल्चर एनआईसी इन पोर्टल विकसित किया है।

इस पोर्टल पर किसान कहीं से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए किसान को अपना नाम-पता और फसल में लगे रोग को दर्ज करना होगा। यदि किसान को समझ में नहीं आ रहा है कि कौन सा रोग लगा है, तो फसल में लगे रोग का लक्षण दर्ज करें।

और तो और यदि किसान के पास स्मार्ट फोन हो तो वह अपनी फसल का फोटो खींचकर पोर्टल पर डाल सकते हैं। पोर्टल पर समस्या दर्ज होते ही कृषि भवन लखनऊ से उसे जिले के जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय में मैसेज भेज दिया जाएगा।


फिर जिला कृषि रक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी होगी कि वह 48 घंटे के अंदर किसानों की समस्याओं का निस्तारण करें। जरूरत पड़ने पर किसान के खेत पर जाएं। जिन किसानों के पास स्मार्ट फोन नहीं है वह किसान साधारण फोन से 9452247111 या फिर 9452257111 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed