फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Widening of Sugriva Fort-Ram Mandir road started

सुग्रीव किला-राममंदिर सड़क का चौड़ीकरण शुरू

Sat, 20 Nov 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Widening of Sugriva Fort-Ram Mandir road started
अयोध्या। बिड़ला धर्मशाला के सामने से सुग्रीव किला होते हुए रामजन्मभूमि तक बनने वाली 90 फीट चौड़ी सड़क का काम शुरू कर दिया गया है। भूमि अधिग्रहण के बाद जिला प्रशासन ने शनिवार से रास्ते में हुए निर्माण, दुकान व घर आदि को गिराने का काम शुरू कर दिया है। शनिवार को जब यहां जेसीबी चलनी शुरू हुई तो क्षेत्र में हलचल मच गई। यह मार्ग सात सौ मीटर लंबा होगा, इसके निर्माण में 83.32 करोड़ का खर्च आएगा।
विज्ञापन

रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। भक्तों की सुविधा को देखते हुए सरकार रामपथ, भक्तिपथ, धर्मपथ व जन्मभूमि पथ के नाम से चार सड़कें बनाने व चौड़ीकरण का काम करने जा रही है। इसके तहत अयोध्या मुख्य मार्ग का रामपथ के नाम से नवनिर्माण, शृंगारहाट से रामजन्मभूमि तक भक्तिपथ, बाईपास रोड से नयाघाट मार्ग तक धर्मपथ व सुग्रीव किला से रामजन्मभूमि मंदिर तक जन्मभूमि पद का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन

इसी के तहत शनिवार से बिड़ला धर्मशाला से रामजन्मभूमि तक के मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। जेसीबी लगाकर मार्ग पर जो भी निर्माण हैं, उन्हें गिराया जा रहा है। इस बीच कुछ लोग इसे लेकर आक्रोशित भी हो गए। श्रीरामगेस्ट हाउस का छज्जा गिराए जाने से प्रबंधक हरिलाल ने नाराजगी जाहिर की। उनके साथ अन्य कई लोगों ने प्रदर्शन भी किया। उनका कहना है कि उन्हें कोई मुआवजा भी नहीं मिला है फिर भी उनके निर्माण पर जेसीबी चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed