फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Why Modi did not yet Ayodhya

अब तक मोदी क्यों नहीं आए अयोध्या

Tue, 16 Jun 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 16 Jun 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद महंत रामविलासदास वेदांती ने मंगलवार को इस बाबत मोदी पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि वे काशी, नेपाल, चीन, बांग्लादेश तक दर्शन-पूजन कर आए, लेकिन भाजपा की प्राणवायु अयोध्या क्यों नहीं आए?
विज्ञापन


क्या नरेंद्र मोदी सरकार बाबरी मस्जिद व राममंदिर विवाद को निपटाने में रुचि नहीं ले रही है? इस सवाल के साथ राममंदिर मुद्दे पर विहिप व संत-धर्माचार्यों ने नरेंद्र मोदी की घेराबंदी तेज कर दी है। राममंदिर के लिए कानून बनाने पर जोर देने के साथ दबाव बनाने के लिए ताकत जुटाने की बातें हो रही हैं।
विज्ञापन


 सांसद विनय कटियार ने जब हफ्ते भर पहले नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाए, तो उनका खास असर नहीं पड़ा था, पर मंगलवार को रामनगरी में जुटे विहिप के शीर्ष नेताओं व धर्माचार्यों की चिंता सामने आने के बाद यही सवाल गूंज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामजन्मभूमि न्यास की बैठक में  सब कुछ छोड़ अब पहला एजेंडा मोदी सरकार की राममंदिर की उपेक्षा पर घेराबंदी हो गई है। विनय कटियार के सवाल ने अयोध्या में संतों का साथ नहीं पाया, यही वजह है कि बाबरी मस्जिद की लड़ाई लड़ रहे 95 वर्षीय मुद्दई हाशिम अंसारी का कटियार पर निशाना सभी समुदायों को अच्छा लगा था।


 यहां आए गृहमंत्री राजनाथ सिंह के राज्यसभा में बहुमत न होने की मजबूरी गिनाने के बयान को जहां हिंदू पक्ष अस्वीकार करता दिख रहा है। वहीं मुसलमान पक्ष कानून बनाने के रास्ते को असंवैधानिक ठहरा रहा है। चाहता है कि मोदी सरकार बस सुप्रीम कोर्ट में डे-टू-डे पैरवी का रास्ता साफ करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed