फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Weather friendly stones should be installed on Ramjanmabhoomi path

Ayodhya News: रामजन्मभूमि पथ पर लगाए जाएं मौसम के अनुकूल पत्थर

Mon, 20 Mar 2023 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 20 Mar 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Weather friendly stones should be installed on Ramjanmabhoomi path
11-उदया चौराहे के निकट रविवार को स्थलीय निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।-संवाद
अयोध्या। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राममंदिर के तीनों रास्तों रामपथ, जन्मभूमि पथ व भक्तिपथ का निरीक्षण कर भौतिक प्रगति देखी। राममंदिर में दर्शन-पूजन के बाद सीएम योगी पैदल ही रामजन्मभूमि पथ का निरीक्षण करने पहुंच गए।
विज्ञापन


यहां कार्यदाई संस्था के इंजीनियरों ने मार्ग निर्माण का पूरा प्रजेंटेशन सीएम के समक्ष किया। सीएम ने कहा कि इस बात का ध्यान रखा जाए कि रामजन्मभूमि पथ पर जो पत्थर लगाए जाएं वे उच्च गुणवत्ता के व मौसम के अनुकूल हों।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि रामलला के दर्शन को श्रद्धालु नंगे पांव आएंगे। ऐसे में भीषण गर्मी के मौसम में उनके पांव न जले। पथ ठंडक के मौसम के भी अनुकूल हों। अधिकारी इसके लिए उच्च गुणवत्ता के पत्थरों का चयन कर लें। अधिकारियों ने बताया कि रामजन्मभूमि पथ, सुग्रीव किला से श्रीराम जन्मभूमि पथ का 80 फीसदी काम पूरा हो चुुुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह परियोजना 31 अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी। इसी प्रकार सीएम को जानकारी दी गई कि भक्ति पथ व रामपथ मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का 30 फीसदी काम पूरा किया जा चुका है। इस मार्ग पर अधिग्रहण एवं सीवर लाइन का काम भी पूरा है। यूटिलिटी डक्ट व नाले का निर्माण कार्य गतिमान है जिसे 31 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा।

अयोध्या में एनएच 27 बाईपास से निकलकर मोहबरा बाजार होते हुए रेल समपार संख्या 111बी आरओबी के निर्माण कार्य का भी सीएम ने निरीक्षण किया। यह काम 72 फीसदी पूरा हो चुका है। बड़ी बुआ रेलवे क्रॉसिंग संख्या 112 पर 2 लेन रेल ऊपरीगामी सेतु का निर्माण भी 65 फीसदी पूरा कर लिए जाने की जानकारी सीएम को दी गई। सीएम ने टेढ़ीबाजार व अमानीगंज में निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग का भी निरीक्षण किया।

सड़क चौड़ीकरण के विस्थापितों की दी जाएं दुकानें
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामपथ, भक्तिपथ व जन्मभूमि पथ में जिनकी दुकानें टूटी हैं उनको शत प्रतिशत दुकानें दी जाएं। कौशलेश कुंज अमानीगंज आदि स्थलों पर जो बहुउद्देशीय पार्किंग स्थल व दुकाने बन रही हैं उनको भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

जिला अधिकारी नितीश कुमार ने भक्ति पथ, जन्मभूमि पथ से विस्थापित दुकानदारों के बारे में कहा कि इनके आवंटन हो चुके हैं व दुकान आदि का निर्माण अंतिम चरण में है। उन्होंने अयोध्या विजन से जुड़े कार्यों की प्रगति से सीएम को अवगत कराया।

इनसेट
जनप्रतिनिधियों ने सीएम के समक्ष उठाए जनहित के मुद्दे
अयोध्या। समीक्षा बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ को जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों से संबंधित तमाम सुझाव भी दिए। सांसद लल्लू सिंह ने सरयू नदी पर बैराज बनाने की ओर ध्यान आकृष्ट किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने शहर में साफ-सफाई एवं दुकानदार जो विस्थापित हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दुकान आवंटित करने की ओर ध्यान दिलाया। विधायक रुदौली रामचंद्र यादव ने रुदौली में पंपिंग स्टेशन बनवाने की मांग की है। बीकापुर विधायक डॉ.अमित सिंह चौहान ने घर-घर जल योजना के तहत सड़क तोड़ने का मामला उठाया। इस पर मुख्यमंत्री ने जल निगम के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, एमएलसी हरिओम पांडेय ने भी जनहित से जुड़े मामले उठाए।

11-उदया चौराहे के निकट रविवार को स्थलीय निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।-संवाद

11-उदया चौराहे के निकट रविवार को स्थलीय निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed