फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   weather

2.5 डिग्री पर पहुंचा पारा, शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन, लोग परेशान

Fri, 29 Jan 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
weather
अयोध्या-ठंड व गलन में फैजाबाद रेलवेस्टेशन पर परेशान यात्री - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। घने कोहरे व बर्फीली हवा के बीच शुक्रवार को तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे ठिठुरन बढ़ गई। गलन व शीतलहर से आम जनजीवन प्रभावित हो गया। बेजुबान भी कांप उठे। मौसम में आए इस बदलाव के कारण दिन का तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान तेजी से लुढ़ककर 2.5 डिग्री पहुंच गया। आर्द्रता अधिकतम शत प्रतिशत व न्यूनतम 59 फीसदी रही।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार की देरशाम से घने कोहरे का प्रकोप शुरू हो गया। शुक्रवार सुबह लोग उठे तो आसपास का वातावरण सफेद चादर से लिपटा देखा गया। ओस की बर्फीली बूंदे आसमान से फुहार के रूप में गिरती रहीं। जिससे लोग कांप उठे। वहीं, हाइवे सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर घने कोहरे में वाहन हेडलाइट जलाए रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

दिन चढ़ने के साथ-साथ कोहरा तो छंट गया, लेकिन सूर्यदेव के दर्शन दोपहर तक नहीं हुए। 2.2 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली बर्फीली हवा से लोगों के कंपकंपी छूट गई। दोपहर बाद धूप निकली भी तो हवा व गलन के आगे बेअसर साबित हुई। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अभी कोहरा छाए रहने व पछुआ हवा चलने के आसार हैं। इससे ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed