{"_id":"593058fc4f1c1b7508bdc2a7","slug":"wall-collaps-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार ढहने से चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार ढहने से चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 01 Jun 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
हसील क्षेत्र के पालपुर गांव में मकान निर्माण में लगे मजदूरों के ऊपर निर्माणाधीन मकान की पुरानी दीवार गिरने से तीन मजदूर व मकान मालिक का पुत्र घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी रुदौली पहुंचाया जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पटरंगा थाना क्षेत्र के पालपुर गांव में मोहम्मद नसीम अपने मकान का निर्माण करवा रहे हैं। गुरुवार को दोपहर लगभग 12 बजे मजदूर निर्माणाधीन दीवार से कुछ दूरी पर पुरानी दीवार के सहारे बैठकर खाना खाने लगे।
तभी अचानक ईंट की बनीं पुरानी दीवार गिर गई। इसके नीचे शिवनरायन रावत (55), राम सूरत रावत (54) निवासी खेदीपुर, अमरेश गौतम (35) निवासी पालपुर व मकान मालिक का पुत्र शहीम (20) दब गए।
विज्ञापन
हल्ला गोहार पर ग्रामीणों ने ईंट हटाकर सभी लोगों को बाहर निकाला और तुरंत सीएचसी ले गए। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. मोइनुददीन ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।