फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Voting today at 2168 polling places

2168 मतदेय स्थलों पर मतदान आज

Sat, 26 Feb 2022 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Voting today at 2168 polling places
अयोध्या। लोकतंत्र के महापर्व का समय आ गया है। अब जिम्मेदारी मतदाताओं के कंधों पर है। आप भी लोकतंत्र के महापर्व में अपने मत का दान कीजिए। घर से निकलिए, बूथ पर जाइए, मनपसंद प्रत्याशी को अपने मत का दान कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान कीजिए। अपने वोट से विकास का मार्ग प्रशस्त कीजिए। महापर्व में अपने साथ औरों को भी शामिल कीजिए। वोट देने के लिए उन्हेें प्रेरित कीजिए। बूथ पर ले जाइए। उनका भी मतदान कराइए।
विज्ञापन

मतदान रविवार सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। जिले के 18.50 लाख मतदाता जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों से मैदान में उतरे 46 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे। ध्यान यह भी रखना होगा कि कोरोना का दौर है, संक्रमण से बचना और बचाना है। इसलिए बूथ पर मास्क लगाकर ही जाइए और लोकतंत्र का अपना फर्ज निभाएं।
विज्ञापन

शनिवार को शहर स्थित हवाई पट्टी पर पोलिंग पार्टियों को रवाना किए जाने व्यवस्था की गई थी। यहां विधानसभा क्षेत्रवार पंडाल लगाए गए। सुबह से ही मतदान कर्मचारी पहुंचने लगे थे। इसके बाद पोलिंग पार्टी के मतदान कार्मिकों को एकत्र किया जाने लगा। सभी सदस्यों के एक साथ होने के बाद पीठासीन अधिकारी को काउंटरों से निर्वाचन सामग्री के साथ ईवीएम व वीवी पैट दिया जाने लगा। पीठासीन अधिकारी व मतदान कार्मिक मैदान में सामान की जांच करके मिलान कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान कार्मिकों को लगातार निर्देश दिए जा रहे थे। ईवीएम की पैकिंग के साथ ही बूथवार इसकी जांच-पड़ताल के लिए कहा जा रहा था। सुबह लगभग 11 बजे पोलिंग पार्टियों को रवाना किए जाने का काम शुरू हो गया। संबंधित क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने पोलिंग पार्टियों को बूथ तक पहुंचाने की प्रक्रिया पूरी कराई। शाम तक पोलिंग पार्टियां बूथ पर थीं।

शाम तक जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के 2168 मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। इसकी सूचना सेक्टर मजिस्ट्रेट निर्वाचन कंट्रोल रूम को देते रहे। पोलिंग पार्टियों के लोग शनिवार की रात वहीं विश्राम करेंगे। सुबह सात बजे माकपोल के साथ मतदान शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed