फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Vipin and Prashant got bronze medals in wrestling

विपिन व प्रशांत को कुश्ती में मिला कांस्य पदक

Sat, 12 Mar 2022 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Vipin and Prashant got bronze medals in wrestling
अयोध्या। चौधरी वंशीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी, हरियाणा में गुरुवार को अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय कुश्ती (पुरुष) प्रतियोगिता में विपिन यादव ने 82 किलोग्राम भार वर्ग और प्रशांत पटेल ने 63 किलोग्राम ग्रीको रोमन वर्ग में अवध विश्वविद्यालय को दो और कांस्य पदक दिलाया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में अवध विश्वविद्यालय के कुल पदकों की संख्या तीन हो गई है। इससे पूर्व अनूप कुमार ने पहला कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन

इसी प्रतियोगिता में 97 किलोग्राम भार वर्ग में प्रदीप ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। चारों कुश्ती खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिये क्वालीफाई कर लिया है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने खिलाड़ियों एवं टीम कोच को बधाई दी। क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. जसवंत सिंह, क्रीड़ा सचिव डॉ. आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि टीम कोच प्रेम चंद्र की अगुवाई में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में तीन पदक प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

इस सफलता पर विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी प्रो. चयन कुमार मिश्रा, कुलसचिव उमानाथ, मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. अनुराग पांडेय, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. पूनम जोशी, डॉ. संतोष गौड़, डॉ. अमूल्य सिंह, डॉ. विनय सिंह, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. अयूब सिद्दीकी, डॉ. कपिल राणा तथा क्रीड़ा परिषद एवं खेल प्रेमियों ने अपार हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed