फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Vikas was murdered due to love affair

प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी विकास की हत्या

Tue, 14 Jun 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Vikas was murdered due to love affair
अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अंजना माफीदार का पुरवा में हुई विकास यादव की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। गांव के ही तीन युवकों ने उसके गर्दन पर डंडा रखकर बलपूर्वक दबा दिया था, जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीसरा आरोपी अभी फरार बताया गया है। पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को वारदात का खुलासा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोतवाली अयोध्या के रामपुर हलवारा निवासी विकास यादव (19) सात/आठ जून को घर से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने की बात कहकर अपने एक मित्र के साथ मोटर साइकिल से रात करीब नौ बजे निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके मित्र से संपर्क किया। जिसने बताया कि उसे एक निश्चित स्थान पर इंतजार करने की बात कहकर वह चला गया था, लेकिन वापस नहीं आया।
परिजनों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी तो पूराकलंदर पुलिस ने अंजना गांव के माफीदार का पुरवा के आसपास खोजबीन की। इस बीच युवक का शव गांव के ही रामनेवाज मौर्य के गन्ने के खेत में पड़ा मिला।
परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस ने छानबीन शुरू की तो मामला प्रेम प्रसंग का पाया गया। एसएसपी ने बताया कि विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गांव के ही बब्लू निषाद उर्फ कैंडी (20) व रामजीत निषाद (21) को पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मसौधा बाजार के पास से दोपहर करीब 1:10 बजे गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि मृतक विकास का अंजना माफीदार का पुरवा की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अक्सर वह उससे मिलने आया करता था।
कई बार तीनों आरोपियों ने उसे देखा भी था, जिसके लिए गांव के ही लल्लन निषाद ने उसे गांव में न दिखाई देने की हिदायत दी थी। इसके बावजूद भी वह सात/आठ जून की रात में युवती से मिलने आया था।
जिसे बैठे हुए लल्लन निषाद ने देख लिया और पकड़े गए दोनों आरोपियों को बुलाया। तीनों लोग मौके पर पहुंचे तो युवती वहां से भाग गई, लेकिन विकास नहीं भाग सका और नाली में गिर गया।
इसके बाद तीनों लोगों ने उसकी गर्दन पर डंडा रखकर बलपूर्वक दबा दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई और तीनों लोग फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि तीसरा आरोपी लल्लन निषाद अभी फरार है।
जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर एसपी सिटी विजयपाल सिंह, सीओ अयोध्या आरके चतुर्वेदी, प्रभारी निरीक्षक पूराकलंदर राजेश सिंह व अन्य मौजूद रहे।
प्रेसवार्ता में उस समय सीओ अयोध्या आरके चतुर्वेदी निरुत्तर हो गए, जब उनसे एक सवाल पत्रकारों ने कर लिया। दरअसल पुलिस के सूचना ग्रुप में प्रेसवार्ता दो बजे से होने का संदेश सुबह 10:04 मिनट पर ही पुलिस मीडिया सेल द्वारा प्रेषित किया गया।

जबकि, आरोपी की गिरफ्तारी दोपहर में 01:10 बजे दिखाई गई थी। इसी पर सीओ से सवाल किया गया कि जब गिरफ्तारी बाद में हो रही है तो प्रेसवार्ता की सूचना पहले कैसे जारी हो गई? क्या पुलिस को पता था कि अभी आरोपी गिरफ्तार हो रहे हैं और प्रेसवार्ता करनी पड़ेगी? इसका जवाब सीओ नहीं दे सके और चुपचाप बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed