फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   vehicle market brighten in Navratri

नवरात्र में चमका वाहन बाजार

Tue, 20 Oct 2015 11:31 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला
फैजाबाद/अमर उजाला Updated Tue, 20 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र में बाइकों की बिक्री पिछले वर्ष के सापेक्ष ज्यादा रही जो यह संकेत कर रही है कि तमाम विरोधीभाषी स्थितियों के बावजूद उपभोक्ताओं में क्रय शक्ति बढ़ गई है।
विज्ञापन


शहर में तकरीबन सभी बाइकों की एजेंसियां है और हर जगह उत्सव जैसा माहौल नजर आ रहा है। मंगलवार को विभिन्न एजेंसियों से मिले आकड़े के अनुसार अभी तक तकरीबन एक हजार विभिन्न कंपनियों की बाइकें बिक चुकी है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश टू ह्वीलर डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता ने कहा कि अभी तक हमारी ऐजेंसी पांच सौ बाइक बिक चुकी है, उम्मीद है कि अगले दो दिन में यह संख्या सात सौ के आस-पास पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित चंद्रा एजेंसी पर मझवा गद्दोपुर निवासी मुकेश कुमार विश्वकर्मा ने अपनी बाइक को सहलाते हुए कहा कि आज का दिन हमारे सपनों के साकार होने का दिन है। करम अली का पुरवा के प्रेम प्रकाश पांडेय भी कम खुश नहीं थे। उन्होंने कहा कि बाइक पर फर्राटा भरने का सपना पूरा होगा।


लालबाग निवासी दीपू गुप्ता का कहना है कि मेरे घर में बाइक की बहुत ज्यादा जरूरत थी। अयोध्या के ओमप्रकाश यादव तो बहुत ही खुश थे। कहा कि पहले तो अयोध्या में घर के पास सजे पूजा पांडाल पर बाइक लेकर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed