फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   vdo and village head will be recorded on the Case

वीडीओ व ग्राम प्रधान पर दर्ज होगा केस

Fri, 24 Jul 2015 11:04 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत गयासपुर में मनरेगा में हुए लाखों रुपये के घोटाले के आरोपी ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी सहित छह कर्मचारियों के विरुद्ध मुख्य विकास अधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराने का आदेश खंड विकास अधिकारी को दिया है। बीडीओ की ओर से जल्द तहरीर थाने भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन


बताया गया है कि मनरेगा के तहत हुए विकास कार्य में लाखों रुपये का घपला किया गया था। इसकी शिकायत ग्राम पंचायत सदस्य बलिराम निषाद ने उच्चाधिकारियों सहित हाईकोर्ट में भी की थी। जानकार बताते हैं कि हाईकोर्ट के निर्देश पर मनरेगा लोकपाल विपिन सिंह ने कई बार गांव पहुंचकर जांच कर विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया था। जिसमें अधिकतर कार्य कागज में ही कराकर सरकारी धन का बंदरबांट कर लिया गया था।
विज्ञापन


बीडीओ चंद्रभान तिवारी ने बताया कि मनरेगा लोकपाल ने अपनी जांच आख्या में ग्राम प्रधान जैसराज निषाद, ग्राम विकास अधिकारी राजकुमार यादव, सम्पूर्णानंद तिवारी, ग्राम पंचायत अधिकारी चंद्रिका प्रसाद चौबे, तकनीकी सहायक केदारनाथ दूबे, वन रक्षक रामसुंदर शुक्ल पर आठ लाख सत्तर हजार रुपये का घपला करने का दोषी पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकपाल ने जांच आख्या हाईकोर्ट को भेज दी। हाईकोर्ट के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद मलल्प्पा बंगारी ने सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने का आदेश खंड विकास अधिकारी को दिया। सीडीओ का पत्र ब्लॉक में पहुंचते ही आरोपियों में हड़कंप मच गया।


सीडीओ के आदेश के बाद खंड विकास अधिकारी रिपोर्ट को लेकर मंथन करते रहे। थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि एफआईआर के संबंध में बीडीओ की कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed