फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Varanasi Shicshamitron traveled on police radar

पुलिस के राडार पर शिक्षामित्रों का वाराणसी कूच

Thu, 17 Sep 2015 11:33 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के शुक्रवार के प्रस्तावित अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे को लेकर जनपदों से शिक्षामित्रों ने वाराणसी कूच की घोषणा की है।
विज्ञापन


वहीं आईजी कानून व्यवस्था सतीश गणेश की ओर से जनपद पुलिस को शिक्षामित्रों को हरहाल में वाराणसी जाने से रोकने का निर्देश दिया गया है। जिसके चलते शिक्षामित्र पुलिस के राडार पर आ गए हैं।

गुरुवार को पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर खुफिया कर्मी आंदोलित शिक्षामित्रों के मूवमेंट की निगरानी करते नजर आये। वहीं शिक्षामित्रों के वाराणसी मूवमेंट को रोकने के लिए रोडवेज-रेलवे स्टेशनों समेत पूरे रूट पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है और संबंधित क्षेत्र की पुलिस को सतर्क किया गया है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद से ही शिक्षामित्रों की ओर से धरना-प्रदर्शन व आंदोलन किया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर शिक्षामित्रों की पीड़ा प्रधानमंत्री तक पहुंचाने के लिए शिक्षामित्र संगठनों ने वाराणसी कूच की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षामित्रों का प्रस्तावित कूच गुरुवार को देर रात तक होने की आशंका थी। इसको लेकर जनपद पुलिस ने रणनीति तय कर निगरानी शुरू कर दी। वाराणसी जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाले जनपद के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को सतर्कता का निर्देश दिये जाने के साथ रोडवेज और रेलवे स्टेशनों पर चौकसी बढ़ा दी गई।

गुरुवार को आंदोलित शिक्षामित्र शहर के अंगूरीबाग स्थित प्राइमरी स्कूल के पास एकत्र हुए तो जानकारी पर खुफिया पुलिस के कर्मी मौके पर पहुंच गये। वाराणसी कूच करने वाले शिक्षामित्रों की टोह शुरू कर दी।


समूचे जनपद में शिक्षामित्रों के वाराणसी कूच को लेकर पुलिस व खुफिया कर्मी सक्रिय दिखे। इस बाबत एसपी सिटी आरएस गौतम व एडीएम सिटी आरएन शर्मा ने बताया कि शिक्षामित्रों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। अभी किसी शिक्षामित्र के वाराणसी कूच करने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed