{"_id":"64a4651d9194fcadfd0fdd5c","slug":"vandebharat-train-faizabad-news-c-13-1-319781-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अयोध्या में रेल मंत्री कर सकते हैं वंदे भारत ट्रेन का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अयोध्या में रेल मंत्री कर सकते हैं वंदे भारत ट्रेन का स्वागत
Tue, 04 Jul 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्यावासियों को जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल जाएगी। सात जुलाई को गोरखपुर स्टेशन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहीं, सूत्रों के अनुसार अयोध्या रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का स्वागत रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कर सकते हैं। साथ ही जिले के सांसद, विधायकगण, महापौर व साधु-संत भी स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे। इस ट्रेन का मंगलवार को ट्रायल किया गया।
ट्रायल के दौरान वंदे भारत ट्रेन सुबह 8:11 बजे पर अयोध्या रेलवे स्टेशन पर पहुंची व प्लेटफार्म नंबर दो पर चार मिनट तक रुकी रही। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हुई। वापसी में यह ट्रेन रात 9:13 बजे अयोध्या होकर गुजरी। रेल अधिकारियों के मुताबिक यह ट्रेन गोरखपुर से मनकापुर-अयोध्या होकर लखनऊ व वहां से प्रयागराज आएंगी व जाएगी। इस दौरान परिवहन, सिग्नल, इलेक्ट्रिक, इंजीनियरिंग समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं, सात जुलाई को यात्रियों को लेकर आने वाली इस ट्रेन के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसको लेकर सोमवार रात एडीआरएम स्तर के एक अधिकारी ने अयोध्या में बैठक कर तैयारियों को लेकर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार मंडल व जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राइट्स के अधिकाारियों को एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें संभावना जताई गई है कि अयोध्या में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस ट्रेन का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
स्वागत करने वालों की सूची में अयोध्या सांसद, जिले के सभी विधायकगण, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी व अन्य विशिष्टजन शामिल हैं। इसके साथ ही अयोध्या के प्रमुख मठ मंदिरों के संत महंतों को भी इसमें आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए अयोध्या रेलवे स्टेशन को फूलों से सजाने की भी योजना है, साथ मंच आदि का भी निर्माण किया जाएगा। अयोध्या स्टेशन अधीक्षक विजय कुमार चौबे ने रेल मंत्री के आने की अभी कोई सूचना नहीं होने की बात बताई। बताया कि अयोध्या में इस ट्रेन का भव्य स्वागत किया जाएगा।