फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   University

लॉकडाउन समाप्ति के बाद होगी विवि की मुख्य परीक्षा- प्रो. मनोज दीक्षित

Mon, 04 May 2020 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
University
अयोध्या। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद ही विश्वविद्यालय की शेष परीक्षाएं संबद्ध महाविद्यालयों में कराई जायेगी। इसके लिए महाविद्यालयों को परीक्षा या छात्र-छात्राओं के लिए खोले जाने से पूर्व संपूर्ण परिसर तथा कक्षाओं को सेनिटाइज्ड कराया जाना अति आवश्यक है। यह बातें अवध विवि के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने कही।
विज्ञापन

वे सोमवार को कोविड-19 के संक्रमण से निपटने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन में डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के प्राचार्यों, प्रबंधकों एवं विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर रहे थे। बैठक में कुलपति ने लॉकडाउन समाप्त होने के बाद सैनिटाइजेशन के उपरांत ही सभी लोगों को मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग व सैनिटाइजेशन के नियमों को अनुपालन करते हुए महाविद्यालय में प्रवेश दिये जाने का निर्देश प्रदान किया। इसके अतिरिक्त कोविड-19 से बचाव के संबंध में भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा जारी किये गये दिशा-निर्देशों का पूर्णत: अध्ययन एवं अनुपालन किये जाने का निर्देश प्रदान किया।
विज्ञापन

बैठक में महाविद्यालयों के प्राचार्यों ने कुलपति से परीक्षा आयोजन के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराये जाने के लिए नये परीक्षा केंद्रों को बनाये जाने व एक कक्ष पर्यवेक्षक के सापेक्ष 20 छात्र के अनुपात को भी 10 छात्र पर एक पर्यवेक्षक नियुक्त किये जाने का आग्रह किया। इस पर कुलपति प्रो दीक्षित ने परीक्षा नियंत्रक उमानाथ को नये परीक्षा केंद्र बनाये जाने के लिए महाविद्यालयों से आधारभूत सुविधाओं के बारें में जानकारी एकत्र करने व पर्यवेक्षक, छात्र अनुपात पर पुन: विचार किये जाने का निर्देश प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रति कुलपति प्रो. एस.एन. शुक्ल, सीडीसी के निदेशक प्रो. अशोक शुक्ल, परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, उपकुलसचिव विनय कुमार सिंह, प्रोग्रामर रवि मालवीय सहित विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के 123 प्रबंधकों, प्राचार्यों एवं उनके प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में कुलपति ने समस्त प्राचार्यों से आरोग्य सेतु ऐप को समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं के मोबाइल पर डाउनलोड कराये जाने सम्बन्धी दिशा-निर्देश प्रदान किया। इसके साथ यह अपील की कि यह ऐप कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए सतर्क करता है। आम जनमानस को इस ऐप के लिए भी अधिक से अधिक जागरूक करें। कुलपति ने समस्त प्राचार्यों से अपने संस्थान में कार्यरत शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के मोबाइल में विश्वविद्यालय द्वारा बनाये गये रक्षक एप डाउनलोड किये जाने पर बल दिया, जिसके माध्यम से संस्थान अपने छात्रों के संपर्क में रह सकता है तथा आवश्यकता पढ़ने पर सूचनाओं का आदान-प्रदान पूर्ण सहजता के साथ किया जा सकता है।

कुलपति ने समस्त महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रमों के ई-कंटेंट तैयार करने के लिए निर्देश प्रदान किया। इस बैठक में कुलपति ने देशव्यापी लॉकडाउन 17 मई, 2020 तक बढ़ाये जाने पर समस्त प्राचार्यों एवं प्रबंधकों को बताया कि विश्वविद्यालय की उत्तर पुस्तिकाओं की कोडिंग एवं स्कैनिंग कराकर परीक्षकों से ऑनलाइन मूल्यांकन का कार्य कराया जायेगा। इसके साथ ही कुलपति ने अवगत कराया कि विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं महाविद्यालय की बीबीए एवं बीसीए की मिड सेमेस्टर की परीक्षा दिनांक 15 मई तक कराये जाने का निर्णय लिया गया है। इस संदर्भ में सभी विभागाध्यक्षों को पत्र के माध्यम से सूचित भी कर दिया गया है। कुलपति के इस निर्णय से सभी सदस्यों ने सराहना की और सहयोग प्रदान किये जाने की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed