फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Unemployed cheated in the name of job

नौकरी के नाम पर ठगे गए बेरोजगार

Thu, 17 Dec 2015 11:36 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में इन दिनों कई युवकों के ईमेल आईडी पर एक गिरोह नौकरी की लालच दे कर रुपये ऐंठ रहा है। हैदरगंज थाना क्षेत्र के भैरवपुर टिकरा निवासी संदीप मिश्र ने बताया कि उनकी मेल आईडी पर लखनऊ के इंदिरानगर से डॉ. संभव राजदान ने आईडी नंबर 770089 और मोबाईल नंबर 8650936252 से सूचित किया कि आप रोहित शर्मा, एलएनटी के पीएनबी के खाता संख्या 085800100321475 में 8450 रुपया 27 नवंबर को दिन में 2 बजे तक जमा करें, जिसके बाद आपको मेल से एडमिट कार्ड भेजा जाएगा।
विज्ञापन


संदीप ने खजुरहट स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से रुपया भेजा दिया। बताते है कि रुपया भेजने पर कई लोगों को 15 दिसंबर 2015 को भर्ती के लिए बुलाया गया। लखनऊ के इंदिरानगर एल एंड टी के ऑफिस पहुंचे नौजवानों को उस समय धक्का लगा, जब कंपनी के लोगों ने बताया कि कोई वैकेंसी का नोटिफिकेशन ही नहीं जारी किया था और न ही कोई भर्ती चल रही है। पीड़ित संदीप ने मामले की शिकायत एसएसपी फैजाबाद से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed