फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Uncontrollable reflex truck, driver injured

बेकाबू ट्रक पलटा, चालक घायल

Sat, 31 Oct 2015 10:34 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद से डिटरजेंट पाउडर की खेप लेकर गुवाहाटी जा रहा एक ट्रक गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


गोंडा पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फर्रुखाबाद के कायमगंज कस्बे से शुक्रवार को डिजरजेंट पाउडर लादकर एक ट्रक गुवाहाटी जा रहा था।

शनिवार सुबह लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अयोध्या फोरलेन बाईपास पर सरयू पुल पार करते ही ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।

इससे ट्रक चालक अंकुर यादव (26) पुत्र रामबाबू निवासी थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर गोंडा की पुलिस ने उसे एंबुलेंस से फैजाबाद जिला अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed