फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Uncontrollable Jeep crushed five, driver absconding

बेकाबू जीप ने पांच को कुचला, चालक फरार

Wed, 16 Dec 2015 11:47 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद जा रही एक जीप अचानक बेकाबू होकर दिलासीगंज बाजार में अंडे की दुकान पर खड़े पांच लोगों को कुचलते हुए गड्ढे में पलट गई। हादसा मंगलवार रात हुआ।
विज्ञापन


घायलों में किसी का हाथ टूटा है तो किसी का पैर। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठा भाग गया।

दिलासीगंज बाजार में रात को अंडे की दुकान पर गांव के पांच लोग अंडा खरीद रहे थे। इसी दरम्यान एक जीप इन लोगों को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।


सूचना पर बाजार वासियों ने पांचों घायलों को एंबुलेंस से मया सीएचसी भिजवाया। दरोगा योगेंद्र मिश्रा ने बताया कि हादसे में महाराजगंज थानांतर्गत दोस्तपुर आलापुर निवासी दो सगे भाई परशुराम व अशोक, दिलासीगंज कस्बा निवासी आबिद अली, ललित और सदानंद जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन


दुर्घटना में जीप और अंडे की दुकान पर खड़ी एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। जीप को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed