फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two village Secretary suspended, nine people did pay

दो ग्राम सचिव निलंबित, नौ लोगों का वेतन रोका

Sat, 19 Dec 2015 10:35 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Dec 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
जिले में मनरेगा, इंदिरा आवास और लोहिया आवास निर्माण के पंजीकरण की प्रगति की समीक्षा में कई पर गाज गिरी है। दो ग्राम सचिवों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर नौ लोगों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया। इसके अलावा 18 को खराब प्रगति के चलते चेतावनी दी गई है।

मुख्य विकास अधिकारी अरविंद मल्लपा बंगारी और परियोजना निदेशक डीआरडीए एके मिश्र ने शनिवार को रुदौली में चार ब्लॉकों और मसौधा में साथ विकासखंड के आवास और मनरेगा के कार्यों की समीक्षा की।

बताया गया है कि बैठकों में कई के खिलाफ कार्रवाई की गई है। रुदौली और मसौधा की बैठक में एक-एक ग्राम सचिव को निलंबित करने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने दिया।
विज्ञापन


ये दोनों सोहावल व तारुन में तैनात हैं। बैठक में अनुपस्थित पाए गए सोहावल, रुदौली, मया, मिल्कीपुर ब्लॉकों के आठ सचिवों का एक दिन का वेतन रोका गया। एक अकाउंटेंट भी कार्रवाई के दायरे में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसौधा के एक ग्राम सचिव को मुख्यालय से अटैच करने के लिए कहा गया है। परियोजना निदेशक एके मिश्र ने बताया कि आवास और मनरेगा में प्रगति ठीक न होने पर कार्रवाई के लिए मुख्य विकास अधिकारीने निर्देश दिया है।


मुख्य विकास अधिकारी अरविंद मल्लपा बंगारी ने  बताया कि समीक्षा में दो ग्राम सचिवों को निलंबित कर दिया गया है। नौ लोगों का एक दिन का वेतन रोका गया है।

18 लोगों को सप्ताह भर में काम सुधारने के लिए नोटिस/चार्जशीट दी गई है। यदि काम में सुधार नहीं हुआ तो निलंबन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed