{"_id":"60eb2e518ebc3ee9b036de67","slug":"two-more-bodies-recovered-from-saryu-river-on-the-third-day-the-death-toll-was-9-faizabad-news-lko5864950174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू नदी से तीसरे दिन दो और शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 9","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू नदी से तीसरे दिन दो और शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 9
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। थाना कैंट अंतर्गत स्थित ग़ुप्तारघाट पर शुक्रवार को नदी में डूबने वाले 12 लोगों में से दो और लोगों के शव तीसरे दिन रविवार को बरामद किए गए।
इसमें एक का शव घटनास्थल से करीब 50 किमी. दूर अंबेडकरनगर जनपद के टांडा इलाके में व दूसरे का शव जमथरा घाट पर नदी के अंदर बालू में फंसा मिला। इस हादसे में अब मरने वाले की संख्या 9 हो गई है।
अब एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के साथ जल पुलिस द्वारा चलाया गया रेस्क्यू अभियान समाप्त हो गया। जनपद आगरा के सिकंदरा थानाक्षेत्र के शास्त्रीपुरम निवासी अशोक पुत्र नेमीचंद ( 65) अपनी पत्नी राजकुमारी ( 61) पुत्र ललित (40) व पंकज (25), पुत्री जूली (29) व गौरी (28) समेत अपने शादीशुदा तीन बेटियों, पांच बच्चों व एक दामाद, कुल 15 लोग शुक्रवार को अयोध्या आए थे।
दोपहर करीब डेढ़ बजे थाना कैंट स्थित गुप्तारघाट के कच्चा घाट पर नदी में हाथ पैर धोने के दौरान एक-एक कर 12 लोग बह गए। अशोक समेत उनका दामाद सतीश पुत्र जगमोहन (40) व उसका पुत्र नमन (12) बाहर निकले और आसपास लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची जल पुलिस व स्थानीय नाविक व गोताखोरों ने आरती पत्नी सतीश (35) और गौरी पुत्री अशोक (28) को नदी से जिंदा निकाला, जबकि मासूम धैर्या (7) लहरों के थपेड़ों के बीच बचकर किनारे आ गई थी।
इसके कुछ देर बाद आठ किमी. दूर बाटी बाबा के आश्रम के पास नदी से अशोक के दो पुत्र ललित (40) व पंकज (25) समेत दामाद देवेंद्र की पुत्री श्रुति (20) का शव मिला।
बाद में अशोक की पत्नी राजकुमारी (61), पुत्री सीता उर्फ दामिनी पत्नी सचिन (35) व उसकी पुत्री दृष्टि (4) का शव मिला था। वहीं, हादसे के कुछ ही घंटों के अंदर लखनऊ व बहराइच से एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के जवानों की टीम अपने संसाधनों के साथ अयोध्या पहुंची और रेस्क्यू प्रारंभ किया।
लापता प्रियांशी (16) का शव शनिवार को बाटी बाबा के आश्रम के पास नदी में मिला था। वहीं लगातार नदी में रेस्क्यू कर रही टीम को रविवार सुबह लापता जूली (39) पुत्री अशोक का शव घटनास्थल से करीब 50 किमी. दूर जनपद अंबेडकरनगर के टांडा इलाके में मिला।
इसी के कुछ ही घंटों में लापता सार्थक (16) पुत्र देवेंद्र का शव जमथरा घाट के पास मिला। अब इस हादसे में मरने वालों की संख्या नौ हो गई है, जबकि तीन लोगों को जिंदा बचाया गया है।
एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि पहले मिले शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिवारीजन अपने साथ ले गए हैं। लापता शेष दो लोगों के शव रविवार को मिलने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त हो गया है।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन और श्री अग्रवाल सभा के महामंत्री आलोक अग्रवाल ने सरयू हादसे में मृत आगरा से आए अग्रवाल परिवार के नौ सदस्यों के परिवारीजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
श्री अग्रवाल सभा फैजाबाद प्रदेश अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री उत्तम बंसल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है इस परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।
जिससे कि पालन पोषण सही ढंग से हो सके। इस हादसे से पूरे भारत के अग्रवाल समाज में एक शोक की लहर है, पीड़ित परिवार को पूरे भारत से संवेदनाएं अग्रवाल समाज द्वारा व्यक्त की जा रही है