फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two more accused of Manjeet murder case arrested

मंजीत हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 Oct 2021 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Two more accused of Manjeet murder case arrested
अयोध्या। कोतवाली नगर पुलिस ने मंजीत यादव हत्याकांड में फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके ऊपर 25-25 का इनाम घोषित था। सीओ सिटी पलाश बंसल ने बताया कि 13 अक्तूबर को देवकाली के नील गोदाम कोरखाना इलाके में एसयूवी से आए बदमाशों ने मंजीत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना में उसकी दो बहनें भी गोली लगने से घायल हो गईं थीं। बताया कि मामले में मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर प्रभारी सुरेश पांडेय व उनकी टीम ने बुधवार को दो अन्य आरोपी आनंद सिंह उर्फ अन्नू निवासी सरायरासी थाना महराजगंज, वर्तमान पता निकट पानी की टंकी अश्वनीपुरम कॉलोनी थाना कोतवाली नगर व अर्जित प्रताप मिश्रा उर्फ शिवम निवासी छाछपारा कानूनगो थाना मोतीगंज जनपद गोंडा, वर्तमान पता गोला बाजार चौराहा थाना कोतवाली अयोध्या को रीडगंज ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया। शेष की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed