{"_id":"62322cb235ba75347b642219","slug":"two-lakh-devotees-will-be-able-to-stay-together-in-ram-temple-complex-faizabad-news-lko6221057173","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर परिसर में एक साथ रुक सकेंगे दो लाख श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर परिसर में एक साथ रुक सकेंगे दो लाख श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद राम भक्तों की संख्या में बढ़ोत्तरी बड़े पैमाने पर बढ़ोत्तरी हुई है। इसी को देखते हुए ट्रस्ट मंदिर परिसर में एक साथ दो लाख भक्तों के रुकने के लिए संसाधन जुटाने को प्रयासरत है।
राममंदिर निर्माण समिति की बुधवार को समाप्त हुई दो दिवसीय बैठक में मंदिर परिसर में यात्री सुविधाओं को लेकर मंथन किया गया। इसके साथ ही 70 एकड़ के परिसर के विकास को लेकर भी चर्चा की गई।
बैठक के बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि मंदिर निर्माण 30 फीसदी काम पूरा हो गया है। राममंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक के दूसरे दिन कार्यदायी संस्था व ट्रस्ट के इंजीनियरों ने मंदिर परिसर में जुटाई जाने वाली यात्री सुविधाओं को लेकर प्रजेंटेशन दिया।
विज्ञापन
बैठक के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पत्रकारों से कहा बताया कि दो दिवसीय बैठक में तीर्थयात्रियों की सुविधाओं पर मंथन किया गया।
अनेक प्रकार के तीर्थयात्री आएंगे इसलिए हम दीर्घकालिक योजना पर काम कर रहे हैं। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राममंदिर निर्माण का काम जोरों पर चल रहा है।
अब तक 30 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। तकनीकी काम है इसलिए बहुत जल्दबाजी नहीं की जा सकती। अभी नींव के ऊपर 21 फीट ऊंची प्लिंथ का काम चल रहा है।
कहा कि दो लाख भक्त एक साथ परिसर में रुक सकें इसकी व्यवस्था करने की तैयारी है। परिसर में 50 हजार श्रद्धालुओं के लिए सामान रखने की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही परिसर में अग्निशमन केंद्र की भी स्थापना की जाएगी।
पानी स्टोरेज की भी सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। परिसर में भक्तों के लिए प्रसाधन की भी व्यवस्था होगी। भक्तों के जूता-चप्पल उतारने का इंतजाम क्या होगा इस पर चर्चा हुई।
थके हुए लोग आराम कहां करेंगे, कितनी क्षमता का भवन बनाना है, इस पर भी विचार किया गया। चंपत राय ने कहा कि दिव्यांगों, बुजुर्गों के लिए कैसी व्यवस्था की जानी है, इस पर वृहद चर्चा हुई है।
राममंदिर निर्माण के साथ-साथ 70 एकड़ के परिसर को विकसित करने पर भी मंथन हुआ है। परिसर में बनने वाले अन्य प्रकल्पों को लेकर इंजीनियरों ने अपना प्रजेंटेशन दिया है।
एक सवाल के जवाब में कहा कि अयोध्या में व्यापारियों का व्यापार निरंतर बढ़ना है। तीस वर्षों में दोगुना से चार गुना व्यापार हो गया है, आगे दस गुना होने वाला है।
बैठक में ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र सहित राममंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा व ट्रस्ट व कार्यदाई संस्था एलएंडटी व टाटा के इंजीनियर मौजूद रहे।