फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two km of Saryu River Front will take shape in Ramnagari

रामनगरी में आकार लेगा दो किमी का सरयू रिवर फ्रंट

Tue, 10 May 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two km of Saryu River Front will take shape in Ramnagari
अयोध्या। मंदिर निर्माण के साथ-साथ रामनगरी को विश्वस्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में भी विकसित हो रही है। ऐसी कई योजनाओं पर काम शुरू हो गया है जिससे अयोध्या आने वाले श्रद्धालु कम से कम दो-चार दिन यहां जरूर ठहरें।
विज्ञापन

रामनगरी के सरयू तट पर शीघ्र ही दो किमी. लंबा रिवर फ्रंट आकार लेने जा रहा है। गुप्तारघाट से जमथरा तक 1950 मीटर लंबा एरिया पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद इस पर काम भी शुरू हो चुका है। रिवर फ्रंट के निर्माण से सरयू तट की भव्यता निखरेगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। राममंदिर का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को अयोध्या न सिर्फ धार्मिकता के लिहाज से लुभाएगी बल्कि पर्यटन का लुत्फ भी उठाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में सरयू रिवर फ्रंट भी बनने जा रहा है। गुप्तारघाट से लेकर जमथरा तक रिवर फ्रंट को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किए जाने की योजना है।
पर्यटकों को लुभाने के लिए विभिन्न सुविधाओं से लैस गेस्ट हाउस के साथ ही अन्य कई चीजों का निर्माण प्रस्तावित है। इसकी घोषणा खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की है। उन्होंने ट्वीट कर अयोध्या में सरयू रिवर फ्रंट के निर्माण की जानकारी दी थी।
उधर गुप्तारघाट से नयाघाट तक के आठ किमी के क्षेत्र को जोड़ने के लिए सरयू तट पर बांध निर्माण का काम भी तेजी से चल रहा है। 40 करोड़ की लागत से 1150 मीटर के नए बांध का निर्माण जमथरा से गुप्तारघाट के बीच हो रहा।
इसके अलावा 900 मीटर के क्षेत्र में रिवर फ्रंट विकसित किया जाएगा। इस तरह कुल मिलाकर दो किलोमीटर का एरिया पिकनिट स्पॉट के रूप में विकसित हो जाएगा। बांध के निर्माण का 60 प्रतिशत काम अब तक पूरा किया हो चुका है।
इसे बरसात से पहले पूरा करने का लक्ष्य है। बंधे का काम पूरा होते ही सरयू रिवर फ्रंट का भी काम शुरू हो जाएगा। रिवर फ्रंट में सरयू नदी के तट पर घाट और सीढ़ियां बनाने के साथ ही सैर के लिए मोटर बोट का इंतजाम भी किया जाएगा।
यहां एक सेल्फी प्वाइंट भी विकसित किया जाएगा, जहां से पर्यटक व भक्त सरयू तट की भव्यता को कैमरे में कैद कर सकेंगे। विदेशी पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस लॉज का भी निर्माण होगा।
नदी की स्वच्छता का भी ध्यान रख जाएगा। सरयू के किनारे हरे भरे पार्क बनेंगे। बैठने के लिए खूबसूरत बेंच लगेंगी, जगह-जगह छोटे शेड भी लगाए जाएंगे। इसके साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाएं भी रिवर फ्रंट के आसपास विकसित की जाएंगी।
- मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सरयू रिवर फ्रंट का काम तेज हो गया है। गुप्तारघाट से जमथरा तक 1150 मीटर का बांध बन रहा है। इसके साथ ही और 800 मीटर का क्षेत्र और लिया जाएगा। इसके निर्माण से न सिर्फ सरयू तट की भव्यता निखरेगी, बल्कि पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा।- नितीश कुमार, जिलाधिकारी, अयोध्या
--------------------------------------------------------
राममंदिर जाने वाले अयोध्या के तीनों रास्तों का चौड़ीकरण काशी मॉडल के तर्ज पर किया जाएगा। व्यापारियों से समन्वय बनाकर चौड़ीकरण की योजना मूर्त रूप लेगी। विस्थापित होने वाले व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर स्थापित किया जाएगा।
ऐसे दुकानदारों के लिए शहर के छह स्थानों पर 700 दुकानें बनाई जा रही हैं। इन दुकानों का आवंटन विस्थापित दुकानदारों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
सड़क चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों में कई तरह की आशंकाएं थीं। सोमवार की शाम जिला प्रशासन ने नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता की मौजूदगी में रामकथा संग्रहालय में व्यापारियों के साथ समन्वय बैठक की।
इसमें व्यापारियों ने सुझाव दिया कि सहादतगंज-नयाघाट सड़क का चौड़ीकरण 18 मीटर के दायरे में किया जाए। काफी चर्चा के बाद 20 मीटर पर सहमति बनी। अब 13 किलोमीटर के मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण 20 मीटर के क्षेत्रफल में होगा।
हालांकि इसको लेकर अभी अंतिम निर्णय 12 मई को मुख्य सचिव के साथ होने वाली बैठक में लिया जाएगा। फिलहाल व्यापारियों को संतुष्ट करने के बाद ही प्रशासन सड़क का काम शुरू करना चाहता है।
बताया गया कि इसके लिए जिस तरह काशी में सभी व्यापारियों को संतुष्ट कर कॉरीडोर का निर्माण हुआ कुछ उसी तर्ज पर यहां भी काम कराया जाएगा।
दुकान के मालिकों को मुआवजा मिलेगा, किरायेदारों को दूसरी जगह स्थापित किया जाएगा। दुकान के बदले दुकान की भी नीति बनी है। इसके लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण शहर के छह स्थानों पर 700 दुकानों का निर्माण करा रहा है।
राममंदिर जाने वाले तीन रास्ते सहादतगंज-नयाघाट, सुग्रीव किला-रामजन्मभूमि व श्रृंगारहाट से रामजन्मभूमि का चौड़ीकरण प्रस्तावित है। जो डीपीआर शासन को भेजी गयी है उसमें सहादतगंज-नयाघाट मुख्य मार्ग को 24 मीटर किया जाना है।
जबकि सुग्रीव किला से रामजन्मभूमि मार्ग का 20 मीटर व श्रृंगारहाट से रामजन्मभूमि मार्ग को 13 मीटर करना है। सोमवार को व्यापारियों के साथ हुई बैठक में मुख्य मार्ग का 20 मीटर का करने पर सहमति बनी।

यहां पर होगा दुकानों का निर्माण
टेढ़ीबाजार चौराहा एक- 1909 वर्गमीटर में 250 दुकानें व 210 वाहनों की पार्किंग।
टेढ़ीबाजार चौराहा दो- 4447 वर्गमीटर में 50 दुकानें व 274 चार पहिया वाहनों की पार्किंग।
कौशलेश कुंज-1074.15 वर्गमीटर में 38 दुकानें 57 वाहनों की पार्किंग।
जलकल अमानीगंज-2040 वर्गमीटर में 93 दुकानें व 28 वाहनों की पार्किंग।
श्रीराम गुलेला- 2032.15 वर्गमीटर में चार मंजिला भवन में 200 दुकानें।
कलेक्ट्रेट के पास-4256 वर्गमीटर में 15 दुकानें व पांच बेसमेंट सहित 591 वाहनों की पार्किंग।
काशी मॉडल पर सड़क चौड़ीकरण की योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा। विस्थापित होने वाले व्यापारियों के लिए सात सौ दुकानें बनवाई जा रही हैं। इनका आवंटन प्राथमिकता के आधार पर विस्थापित दुकानदारों को होगा। सहादतगंज-नयाघाट मार्ग का 20 मीटर में चौड़ीकरण पर सहमति बन गई है। इसकी रिपोर्ट 12 मई को मुख्य सचिव के साथ होने वाली बैठक में दी जाएगी। व्यापारियों के साथ समन्वय से ही चौड़ीकरण होगा।- विशाल सिंह, उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed