{"_id":"5d7144028ebc3e01740f4f0e","slug":"two-injured-in-accident-faizabad-news-lko4799739148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से दो घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से दो घायल, रेफर
विज्ञापन
अयोध्या। परिवहन निगम की बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची डायल 100 के प्रभारी देवी प्रसाद सिंह ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया।
जहां गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसा गुरुवार शाम करीब 4 बजे बीकापुर कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले में हुआ।
तारुन के ताराडीह निवासी कोटेदार हीरालाल यादव (55) गांव के ही रामपाल (65) के साथ बाइक से बीकापुर आ रहे थे। इसी दौरान फैजाबाद की तरफ से सुल्तानपुर जा रही फैजाबाद डिपो की बस ने टक्कर मार दिया।
दुर्घटना के बाद बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने रामपाल को जिला अस्पताल रेफर किया है। एसएसआई इरफान अली ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट लगाए था। बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।