फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two Center Administrators and six room inspectors releaved

दो केंद्र व्यवस्थापक व छह कक्ष निरीक्षक कार्यमुक्त

Wed, 12 Apr 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद Updated Wed, 12 Apr 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Two Center Administrators and six room inspectors releaved
हाईस्कूल में 10159 ने छोड़ी परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
बोर्ड परीक्षा के दौरान बुधवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचल दस्ते ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने पर दो केंद्र व्यवस्थापकों तथा छह कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया। बोर्ड परीक्षा में नकलचियों की तादात 31 तक पहुंच गई है। 
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक की ओर से औचक निरीक्षण के लिए सचल दस्तों का गठन किया गया है। बुधवार को बोर्ड परीक्षा में पहली पाली में इंटरमीडिएट समाजशास्त्र द्वितीय प्रशन पत्र तथा दूसरी पाली में इंटर की ही कंप्यूटर प्रथम प्रश्नपत्र, बीमा सिद्धांत एवं व्यवहार द्वितीय व व्यवसायिक वर्ग के विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षा थी।
विज्ञापन


सचल दस्ते की ओर से प्रथम पाली में जिले के जनसमाज इंटर कॉलेज, दिगंबरपुर, सार्वजनिक इंटर कालेज अवनपुर सरोहा व पृथ्वीराज चौहान इंटर कॉलेज बरवा, मसौधा परीक्षा केंद्रों समेत अन्य का औचक निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण में तीनों परीक्षा केंद्रों पर सचल दस्ते को अनियमितता मिली, जिसके चलते जनसमाज इंटर कॉलेज, दिगंबरपुर के एक, सार्वजनिक इंटर कॉलेज अवनपुर सरोहा के तीन व पृथ्वीराज चौहान इंटर कॉलेज बरवा, मसौधा के दो कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया।


वहीं निगरानी में लापरवाही व शिथिलता के आरोप में सार्वजनिक इंटर कॉलेज अवनपुर सरोहा व पृथ्वीराज चौहान इंटर कॉलेज बरवा, मसौधा के केंद्र व्यवस्थापक को कार्यमुक्त कर दिया गया। मीडिया प्रभारी राजेश शुक्ल ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में अभी तक पकड़े गये नकलचियों की तादात 31 पहुंच गई है। इसमें 13 जिले के, 10 सुलतानपुर के, छह अंबेडकरनगर के व दो बाराबंकी के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed